{"_id":"63ce9f5a9e5dba03fa1495f9","slug":"sub-inspector-beat-up-woman-who-reached-control-room-with-complaint-in-mathura-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: शिकायत लेकर कंट्रोल रूम आई विधवा को दरोगा ने जड़े तमाचे, खड़ी देखती रहीं महिला थाना प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: शिकायत लेकर कंट्रोल रूम आई विधवा को दरोगा ने जड़े तमाचे, खड़ी देखती रहीं महिला थाना प्रभारी
Mon, 23 Jan 2023 08:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 23 Jan 2023 08:23 PM IST
सार
मथुरा में ससुराली जनों से प्रताड़ित विधवा अपनी शिकायत लेकर कंट्रोल रूम पहुंच गई। यहां एक दरोगा ने उसकी बात सुनने की बजाय उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम में महिला की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी तौर पर फरियादियों की शिकायत पर सुनवाई किए जाने के बड़े बड़े दावे किए जाते हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी राहत देने का दावा किया जा रहा है। लेकिन मथुरा में हकीकत इसके उलट नजर आ रही है। यहां शिकायत लेकर अपने बच्चे के साथ कंट्रोल रूम आई महिला को तमाचे जड़ दिए। बिना किसी डर के महिला की पिटाई की।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम में बलदेव से सात वर्षीय बेटे को साथ लेकर आई महिला की पिटाई की गई। पिटाई करने वाला पुलिस का एक दरोगा है। महिला ने सड़क पर हंगामा काटा तो दरोगा कंट्रोल रूम के कमरे में छिप गया।
विज्ञापन
मामला बलदेव थाना क्षेत्र के नगला अर्जुन गांव का है। गांव निवासी रामवती के पति का वर्ष 2015 में निधन हो चुका है। वह अपने सात वर्ष के इकलौते बेटे को लेकर रहती है। पीड़िता ने बताया कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते हैं। न्याय पाने की उम्मीद से वह पुलिस के चक्कर काट रही है।
विज्ञापन
बताया कि उसके दो भाइयों की ससुरालीजनों ने हत्या करा दी। ससुरालीजन उसे पति का हिस्सा देने को तैयार नहीं हैं। इससे परेशान होकर वह सोमवार की दोपहर करीब एक बजे अपने बच्चे के साथ शिकायत लेकर सिटी कंट्रोल रूम पहुंची। यहां मौजूद एक दरोगा ने उसी बात सुनने की बजाय उसके साथ मारपीट की।
इसी बीच महिला थाने की प्रभारी भी मौके पर पहुंच गई। वह उसे बचाने की बजाय माजरा देखकर अपने कार्यालय लौट गईं। इसी बीच मौके पर आए दरोगा रविंद्र कुमार पाठक ने कहा कि महिला थाने की जगह महिला कंट्रोल रूम में घुसी ही क्यों थी ? थाना प्रभारी सदर बाजार अजय किशोर का कहना है कि महिला को शिकायत करने के लिए महिला थाना जाना चाहिए था।