फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sub inspector arrested in the encounter in mathura

मथुरा एनकाउंटरः माधव की मौत के मामले में दरोगा गिरफ्तार, भेजा जेल

Sat, 10 Feb 2018 07:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 10 Feb 2018 07:28 AM IST
विज्ञापन
sub inspector arrested in the encounter in mathura
गिरफ्तार दरोगा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में हाईवे के मोहनपुर अडूकी में 22 दिन पूर्व अमरनाथ के सात साल के बेटे की गोली लगने से हुई मौत के मामले में हाईवे पुलिस ने दरोगा वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 
विज्ञापन


आईजी और एसपी सुरक्षा की जांच में यह सामने आया था कि पुलिस की गोली लगने से ही बालक की मौत हुई थी। सीओ सदर की विवेचना में भी दरोगा का नाम प्रकाश में आया था। 
विज्ञापन


थाना हाईवे के गांव मोहनपुर अडूकी में 17 जनवरी को अमरनाथ के सात साल के बेटे माधव की सिर में पुलिस वालों की गोली लगने से मौत हो गई थी। 

बालक की मौत मथुरा से लखनऊ तक गूंजी। शासन ने जांच के लिए आईजी राजा श्रीवास्तव को मोहनपुर अडूकी भेजा। यहां पर आईजी ने तत्काल प्रभाव से दरोगा वीरेंद्र सिंह, दरोगा सौरभ शर्मा और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया था। 

आईजी ने सीओ सदर राकेश कुमार को विवेचना तो एसपी सुरक्षा सिद्धार्थ वर्मा को विभागीय जांच सौंपी थी। विभागीय जांच में पुलिस की गोली लगने से मौत होना माना गया था। 

सीओ सदर राकेश कुमार की जांच में प्रकाश में आए दरोगा वीरेंद्र सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

यह था मामला

कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण की गैस एजेंसी के कर्मचारी से हुई लूट के खुलासे में जुटी हाईवे पुलिस को मोहनपुर अडूकी में बदमाशों के होने की खबर मिली थी। 

खेतों में बदमाश समझकर चलाई गई गोली बेर खाते हुए माधव के सिर में लग गई थी। नयति में माधव की मौत हो गई थी। अज्ञातों के खिलाफ थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed