फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Studies have not yet started in colleges

कॉलेजों में अभी तक शुरू नहीं हो पाई पढ़ाई

Sun, 05 Sep 2021 02:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Studies have not yet started in colleges
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में अभी तक स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष और परास्नातक अंतिम वर्ष के सभी पाठ्यक्रमों की पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई है। शासनादेश के अनुसार 16 अगस्त से ही कक्षाएं लगाई जानी थीं। कॉलेज छात्रों का परिणाम आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रोन्नत किए गए छात्रों का परिणाम 31 अगस्त से जारी किया जाना शुरू किया गया। 31 अगस्त को बीकॉम वोकेशनल, बीकॉम प्रथम वर्ष के साथ बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। उसके बाद दो सितंबर को बीए और बीएससी प्रथम वर्ष के प्रोन्नत किए गए छात्रों का परिणाम जारी किया गया। आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके मिश्रा का कहना है कि बीकॉम प्रथम वर्ष की कक्षाएं एक सितंबर से शुरू करा दी गई हैं। बीए और बीएससी प्रथम वर्ष का परिणाम दिया गया है, छात्रों को द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद कक्षाएं शुरू कराई जाएंगी।
विज्ञापन

श्रीमती बीडी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मीरा अग्रवाल ने बताया कि बीकॉम की कक्षाएं तीन सितंबर से शुरू करा दी गई हैं। बीए की कक्षाएं भी जल्द शुरू करा दी जाएंगी। परिणाम का इंतजार किया जा रहा था। द्वितीय वर्ष का परिणाम जारी नहीं हुआ है। इसलिए तृतीय वर्ष की कक्षाएं नहीं लगाई जा रही। सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि स्नातक द्वितीय वर्ष और परास्नातक अंतिम वर्ष की कक्षाएं लगवाई जा रही हैं। स्नातक तृृतीय वर्ष की कक्षाएं संचालित करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed