फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students were already aware of paper leak

विद्यार्थियों को पहले से थी पेपर लीक होने की जानकारी

Tue, 17 May 2022 02:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Students were already aware of paper leak
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पेपर लीक मामले की जांच कर रही पुलिस को यह भी पता चला है कि पेपर लीक होने की जानकारी विद्यार्थियों को पहले से थी। उन्हें पता था कि परीक्षा से कुछ देर पहले पेपर मोबाइल पर आ जाएगा। इस बात की चर्चा होने पर अन्य छात्र भी सक्रिय हो गए थे। इधर, थाना लोहामंडी में बीएससी द्वितीय वर्ष रसायन विज्ञान का पेपर लीक होने के मामले में भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस दोनों मामलों की विवेचना कर रही है। हालांकि अभी पुलिस यह पता नहीं कर सकी है कि पेपर कहां से भेजा गया?
विज्ञापन

पेपर लीक होने के बारे में पुलिस को यह जानकारी कुछ विद्यार्थियों से पूछताछ में पता चली है। विद्यार्थियों से सामूहिक और अलग-अलग भी पुलिस ने बातचीत की। इसके बावजूद यह पता नहीं चल पा रहा है कि व्हाट्सएप पर पेपर सबसे पहले किसने और किसको भेजा था। हालांकि पुलिस जब्त 30 मोबाइलों के सहारे भी कड़ी से कड़ी जोड़ने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

रसायन विज्ञान के मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि शनिवार को बीएससी द्वितीय वर्ष रसायन विज्ञान की परीक्षा थी। इसका भी पेपर लीक होने की शिकायत मिली। रविवार को आगरा कॉलेज के प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य डा. केशव सिंह ने तहरीर दी। इसमें एक छात्र के मोबाइल में पेपर होने की बात कही गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें भी विवेचना की जा रही है। मोबाइल की जांच हो रही है। इससे पहले 11 मई को बीएससी व बीए तृतीय वर्ष गणित और बीएससी तृतीय वर्ष जंतु विज्ञान के पेपर लीक हुए थे। सभी पेपर लीक के तार एक ही गैंग से जुड़े होने का शक है। एक शिक्षक को भी पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed