{"_id":"6390d9565e976463df01a6fd","slug":"students-up-to-10th-apply-for-post-matric-scholarship-kasganj-news-agr5561273141","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छात्र 10 तक करें दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छात्र 10 तक करें दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन
विज्ञापन
कासगंज। दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए अब विद्यार्थी 10 दिसंबर तक अपना आवेदन कर सकेंगे। वंचितों को योजना का लाभ देने के लिए शासन स्तर से यह तिथि बढ़ाई गई है। मुख्य सचिव द्वारा संशोधित कार्यक्रम जारी किए जाने के बाद बच्चों को योजना का लाभ देने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
शासन से दशमोत्तर के तहत समान्य जाति, पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाता है। वर्ष 2022-23 के तहत छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त हो गई थी, लेकिन स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया बिलंब से होने से तमाम विद्यार्थी आवेदन करने से वंचित रह गए। शासन ने ऐसे विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए एक अंतिम मौका और दिया है। जिसके तहत विद्यार्थी 10 दिसंबर तक अपने आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद तीन दिन का समय त्रुटि सुधार के लिए दिया गया है। इसके बाद 14 दिसंबर को हार्डकापी स्कूलों में जमा करनी होगी। अपलोड डाटा का सत्यापन करने के बाद फार्म निरस्त या अग्रसारण की कार्रवाई 19 दिसंबर तक पूरी होगी। योजना का नवीनीकरण 30 दिसंबर तक होगा। इसके बाद संबंधित विभाग प्रतिपूर्ति की राशि जांच पूरी करने के बाद विद्यार्थियों के खाते में भेजेगा। मुख्य सचिव का पत्र मिलने पर विभाग ने जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से सभी स्कूलों को नए कार्यक्रम की सूचना भेजी है। ताकि विद्यालय नए कार्यक्रम के तहत आवेदन प्रक्रिया करा सकें।
संशोधित दशमोत्त्र छात्रवृत्ति आवेदन की नई समय सारिणी प्रधानाचार्यों को प्रेषित करा दी गई है। समय से जांच कर फार्म अग्रसारित करने पर प्रधानाचार्यों की जिम्मेदारी होगी- सुधीर पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी