फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students returning from Ukraine worried about the future demand for admission in local medical college in Etah

एटा: यूक्रेन से लौटे छात्रों को सता रही भविष्य की चिंता, स्थानीय मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने की मांग

Mon, 28 Mar 2022 08:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Mar 2022 08:07 PM IST
सार

यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों की पढ़ाई अधर में फंस गई है। जिससे उन्हें अपने भविष्य की चिंता सता रही है। एटा के मेडिकल छात्रों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर स्थानीय मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने की मांग की है। 

विज्ञापन
Students returning from Ukraine worried about the future demand for admission in local medical college in Etah
एसडीएम को ज्ञापन देते मेडिकल छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस के हमले के बाद यूक्रेन से लौटकर आए एटा के मेडिकल छात्रों ने स्थानीय मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की मांग की है। सोमवार को इन छात्रों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

विज्ञापन


छात्रों ने सबसे पहले युद्ध के बीच से उन्हें यूक्रेन से भारत सुरक्षित लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। ज्ञापन में कहा है कि हम लोग यूक्रेन में मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। लेकिन युद्ध होने के कारण पढ़ाई बीच में छोड़कर लौटना पड़ा। 

विज्ञापन

यूक्रेन सरकार कर रही यह पेशकश 

जिसके चलते हमें अपना भविष्य अंधकारमय प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि यूक्रेन सरकार हमें ऑनलाइन माध्यम से पाठ्यक्रम पूरा कराने की पेशकश कर रही है। लेकिन इस तरह हम प्रैक्टिकल और क्लीनिकल अध्ययन से वंचित रह जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने मांग की है कि स्थानीय मेडिकल कॉलेजों में हमें प्रवेश देकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुए मेडिकल की पढ़ाई पूरी कराई जाए। इस दौरान मेडिकल के छात्र रविराज यादव, करनेश कुमार, अभिषेक कुशवाह, शिवम राजपूत मौजूद थे। ये सभी छात्र यूक्रेन से लौटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed