फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students reaching school in colorful clothes

रंगे बिरंगे कपड़े में स्कूलों में पहुंच रहे विद्यार्थी

Sat, 30 Oct 2021 01:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Students reaching school in colorful clothes
सराय बेगा स्थित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चे यूनिफार्म में नही दिखई दिये। अमर उजाला
आगरा। परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे कपड़ों में पहुंच रहे हैं। जिन विद्यार्थियों के पास गत सत्र में दी गई यूनिफार्म सलामत है, वही पहनकर आ रहे हैं। कक्षा में एक में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थी बिना यूनिफार्म के पहुंच रहे हैं। बाकी कक्षाओं में भी विद्यार्थी यूनिफार्म पहनकर नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शासनादेश के अनुरूप चालू शैक्षणिक सत्र में दो यूनिफार्म, स्वेटर, स्कूल बैग, जूते और मोजे की धनराशि अभिभावकों के बैंक खाते में जानी है। स्कूल विद्यार्थियों का ब्योरा ऑनलाइन फीड कराने में जुटे हैं। अभी तक किसी भी अभिभावक के खाते में धनराशि डाली नहीं गई है। करीब एक माह से डाटा फीडिंग का कार्य चल रहा है। सत्र अप्रैल से ही चल रहा है। अब स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थी भौतिक रूप से भी पढ़ने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में अभी तक 50 फीसदी विद्यार्थियों का भी डाटा फीड नहीं हो पाया है। तैयारी है कि जिन विद्यार्थियों का डाटा अंतिम रूप से सत्यापित हो गया है, उनके अभिभावकों के बैंक खाते में दिवाली के बाद धनराशि डाल दी जाए। जिले में 2,65,222 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें करीब 56,000 का डाटा अंतिम रूप से सत्यापित है। जिनके खाते में धनराशि डालने की स्थिति है। यूटा के जिला महामंत्री राजीव वर्मा का कहना है कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) की प्रक्रिया अच्छी है, पर सत्र के शुरूआत में यह व्यवस्था बनानी चाहिए थी। प्रक्रिया जिस तरह से चल रही है, सभी विद्यार्थियों को एक साथ और समय यूनिफार्म नहीं मिल पाएगी। साइट नियमित रूप से चलने से डाटा फीडिंग में समस्या आ रही है। वहीं, शिक्षक भी प्रशिक्षित नहीं हैं। इससे फीडिंग में देरी हो रही है। बीएसए सतीश कुमार का कहना है कि इस समय प्रक्रिया तेजी से चल रही है। शिक्षक अभिभावकों के घर तक पहुंचकर जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में विद्यार्थियों के डाटा फीडिंग की स्थिति
जिला कुल पंजीकरण फीड हुए बाकी रह गए
आगरा 2,65,222 1,26,703 1,38,519
फिरोजाबाद 1,83,933 1,63,955 19,978
मैनपुरी 1,19,389 82,696 54,000
मथुरा 1,81,337 1,00257 81,080
नोट: आंकड़े मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक कार्यालय से प्राप्त।
मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक महेश चंद्र का कहना है कि यूनिफार्म वितरण न होने से विद्यार्थी रंगे-बिरंगे कपड़े में आ रहे हैं। शासनादेश के अनुरूप डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के लिए विद्यार्थियों का डाटा फीड कराया जा रहा है। नियमित रूप से इसकी समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed