फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   students of kasturba's school does not know about samart ashok and akber

सम्राट अशोक और अकबर को नहीं जानतीं कस्तूरबा गांधी की छात्राएं

Mon, 08 Jul 2019 08:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
students of kasturba's school does not know about samart ashok and akber
मथुरा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मांट में इतिहास पढ़ रही छात्राएं सम्राट अशोक और अकबर को नहीं जानती हैं। कक्षा में हिंदी पढ़ रही छात्राओं को तुलसीदास, कबीर दास और रहीम के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर 12 बजे आवासीय विद्यालय पहुंचे डिप्टी कलक्टर राजीव उपाध्याय को आवासीय विद्यालय में लेखाकार, सहायक कुक, चौकीदार नहीं मिले। पूर्ण कालिक शिक्षक स्वीकृत अवकाश पर मिलीं। यहां बच्चों को दिए जा रहे भोजन को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। वार्डन हिंदी पढ़ा रही थीं, लेकिन छात्राओं को कबीर दास, तुलसीदास व रहीम की जानकारी नहीं थी। इतिहास पढ़ रही छात्राएं भी सम्राट अशोक और अकबर के बारे में नहीं बता सकीं। शिक्षण कार्य की इस चिंताजनक स्थिति के लिए डीएम को भेजी रिपोर्ट में डिप्टी कलक्टर ने बीएसए के पर्यवेक्षण को जिम्मेदार बताया है। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय नगला सुदामा में सहायक अध्यापक के उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर पाए, लेकिन विद्यालय में नहीं मिले। प्राथमिक विद्यालय नगला बैसला में 75 पंजीकृत बच्चों में से सिर्फ 31 उपस्थित मिले। इससे पूर्व उन्होंने सहायक अभिलेख अधिकारी कार्यालय में अनुपस्थिति पर सर्वे लेखपाल सुभाष सिंह का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed