फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students in the three robbers hobby became smart phones

स्मार्ट फोन के शौक में तीन छात्र बने लुटेरे

Mon, 02 Feb 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 02 Feb 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट फोन के शौक में तीन छात्र लूट के रास्ते पर चल पड़े। हाईस्कूल और ग्यारहवीं में पढ़ने वाले तीनों दोस्त बाइक लेकर सड़क पर निकले और जगदीशपुरा क्षेत्र में मोबाइल छीनने की चार घटनाएं कर डालीं। आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें किशोर गृह भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जगदीशपुरा थाना क्षेत्र स्थित आवास विकास कालोनी के सेक्टर चार में रहने वाले हाईस्कूल के दो छात्रों को महंगे, एंड्रायड फोन का शौक लग गया। उनका तीसरा दोस्त ग्यारहवीं में पढ़ता है। तीनों एक दिन शाम को बाइक से जा रहे थे। शरारत में उन्होंने एक युवती के हाथ में लगा महंगा मोबाइल छीन लिया और भाग निकले। पकड़े नहीं जाने से उनके हौसले बढ़ गए। वे गाहे बगाहे शाम को कालोनी के बाहर जाते और मोबाइल छीनकर भाग जाते। आवास विकास इलाके में मोबाइल छीनने की शिकायतें बढ़ने पर पुलिस ने जाल बिछाया। शनिवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ मेें मोबाइल लूट की वारदात कबूल कीं। लूट के तीन मोबाइल बरामद हुए। उन्होंने पुलिस को बताया कि महंगे मोबाइल बदलने के शौक में वह इस राह पर चल पड़े। पकड़े गए छात्रों में से एक के पिता नहीं हैं, उसकी मां नौकरी करती हैं। जबकि दूसरे के पिता जूता कारीगर और तीसरे के प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed