फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   students hurt due to School van radiator explodes in vrindavan mathura

मथुरा: वृंदावन में स्कूल वैन का रेडिएटर फटने से दो बच्चे झुलसे, मची चीख-पुकार

Fri, 29 Apr 2022 11:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा)
अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Apr 2022 11:08 AM IST
सार

स्कूल वैन में हुई घटना के पीछे चालक और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल वैन खटारा है। वो लोग छह महीने से स्कूल प्रबंधन से इसकी शिकायत कर रहे थे, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। 

विज्ञापन
students hurt due to School van radiator explodes in vrindavan mathura
पीड़ित छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में वृंदावन के कान्हा माखन पब्लिक स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बच्चों को ले जा रही वैन का रेडिएटर अचानक फट गया। इस घटना में गर्म पानी और लोहे के टुकड़ों की चपेट में आए 2 बच्चे झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने वैन को कब्जे में ले लिया है, जबकि फरार चालक की तलाश की जा रही है। बच्चों के परिवारों ने स्कूल प्रबंधन पर खटारा गाड़ियों में बच्चों को स्कूल ले जाने और लापरवाही का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


रुक्मिणी विहार स्थित कान्हा माखन पब्लिक की स्कूल वैन से  शुक्रवार सुबह बच्चे स्कूल जा रहे थे। स्कूली वैन जैसे ही चैतन्य विहार के निकट पहुंची तभी उसका रेडिएटर अचानक फट गया। आगे की सीट पर बैठे दोनों बच्चे रेडिएटर से निकले गर्म पानी और लोहे के टुकड़ों की चपेट में आकर झुलस गए। बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। इसी दौरान वैन का चालक बच्चों को छोड़कर मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


सूचना पर रमणरेती पुलिस और स्थानीय लोग बच्चों को रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम पहुंचे। इस घटना में कक्षा तीन की छात्रा चित्रा (9) पुत्री गौरव और कक्षा एक के देव स्वामी (7) पुत्र जितेंद्र निवासीगण पत्थरपुरा शामिल हैं। पुलिस ने वैन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के उप प्रधानाचार्य नटवर चौधरी ने बताया कि घटना में दोनों बच्चों के हाथ-पैर और शरीर में चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे खतरे से बाहर हैं। स्कूल की प्रधानाचार्या विनय शर्मा ने कहा कि गाड़ी बिल्कुल सही थी। स्कूल की खटारा गाड़ियों को हटवा दिया गया है, जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वैन में दो ही बच्चे थे। कोतवाली प्रभारी वृंदावन अजय कौशल ने बताया कि तहरीर का इंतजार किया रहा है।

ये बोले छात्रा के पिता 

पीड़ित छात्रा चित्रा के पिता गौरव गोस्वामी ने बताया कि बीते लगभग छह माह से खटारा गाड़ी को बदलवाने के लिए स्कूल प्रबंधन को अवगत कराया गया था, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। पिछले कई दिनों से बच्चे भी गाड़ी में कमी की शिकायत कर रहे थे लेकिन स्कूल प्रबंधन ने इसे भी अनसुना कर दिया। यह घोर लापरवाही है। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

जांच के आदेश 

एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और बच्चों को जरूरी प्राथमिक इलाज मुहैया कराया गया। वैन को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed