फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   students created a ruckus after scholarship stuck of the Institute of Engineering and Technology 

Agra University: इस गलती की वजह से फंस गई छात्रवृत्ति, तो आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने कर दिया हंगाम  

Thu, 23 Jun 2022 10:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Jun 2022 10:54 AM IST
सार

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आईईटी की ओर से भेजा गया डाटा मिसमैच हुआ, जिसकी वजह से 300 छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति फंस गई है। इसे लेकर परेशान छात्र-छात्राओं ने इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संस्थान का गेट बंद करके विरोध प्रदर्शन किया। 
 

विज्ञापन
students created a ruckus after scholarship stuck of the Institute of Engineering and Technology 
हंगामा करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के करीब 300 छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति फंस गई है। संस्थान की ओर से अपलोड किए गए छात्र-छात्राओं के प्राप्तांक मिसमैच (मेल न खाने) होने से समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्रवृत्ति जारी नहीं की गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ प्रभावित छात्रों ने बुधवार को संस्थान का गेट बंद करके विरोध प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


जिन छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति अंक मिस मैच होने की वजह से नहीं आई है, उनमें अधिकतर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के हैं। छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि संस्थान प्रशासन की ओर से उनके अंक ठीक से अपलोड नहीं किए गए, जिसकी वजह से उनको छात्रवृत्ति से वंचित होना पड़ा है। यह भी आरोप लगाया कि उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

विज्ञापन

पढ़ाई पर संकट

एबीवीपी के सागर चौधरी ने का कहना है कि आईईटी में अधिकतर छात्र-छात्राएं बाहर से पढ़ने के लिए आते हैं जो कि पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति हैं और छात्रवृत्ति पर निर्भर हैं। छात्रवृत्ति न आने से उनकी पढ़ाई पर संकट खड़ा हो गया है। विरोध प्रदर्शन में कुलदीप वर्मा, राघवेंद्र सिंह, आनंद प्रकाश महतो, अभिषेक दिवाकर, अरुण नायक, विराट सिंह, शैलेंद्र, समीर गौतम आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर की वजह से खड़ी हुई समर्स्या

आईईटी के निदेशक प्रो. वीके सारस्वत ने बताया कि समाज कल्याण विभाग के सॉफ्टवेयर से छात्र-छात्राओं के प्राप्तांक का डाटा मिसमैच हुआ है। प्वाइंट के बाद एक अंक ही सॉफ्टवेयर ले रहा था, इससे दूसरा अंक नहीं भरा जा सका। छात्र-छात्राओं ने आवेदन फॉर्म पर पूरा प्राप्तांक लिखा था। समाज कल्याण विभाग को वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया गया है, उन्होंने माना भी है कि सॉफ्टवेयर की वजह से ऐसा हुआ है, छात्रों के आवेदन दोबारा मांगे गए हैं, उन्हें भेजा जा रहा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed