फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   student will read wrong history

बच्चों को पढ़ाया जाएगा गलत इतिहास

Sat, 18 Jul 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा/हितेश सिंह
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा/हितेश सिंह Updated Sat, 18 Jul 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
student will read wrong history
परिषदीय बेसिक स्कूलों के विद्यार्थियों को आगरा और फतेहपुर सीकरी का गलत इतिहास पढ़ाया जाएगा। कक्षा सात की पुस्तक ‘हमारा इतिहास और नागरिक जीवन’ में कई गलत जानकारियां दी गई हैं। बुलंद दरवाजा और पंचमहल को तो फतेहपुर सीकरी में ही, लेकिन सलीम चिश्ती की दरगाह को आगरा में दर्शाया गया है।
विज्ञापन

पुस्तक के पेज नंबर 66 पर एतिहासिक स्मारकों के चित्र छापे गए हैं। कुल छह चित्र हैं और सभी के नीचे उनके बारे में जानकारी दी गई है। दीवान-ए-आम और दीवान-ए-खास आगरा किला को भी दर्शाया गया है। जबकि तस्वीर फतेहपुर सीकरी के दीवान-ए-आम और दीवान-ए-खास की है। वहीं आगरा किला का नाम आगरा का लाल किला बताया गया है। पेज पर अकबर द्वारा बनाए गए एक और महल की तस्वीर छपी है, उसके बारे में जानकारी ही नहीं दी गई।
विज्ञापन


75 फीसदी किताबें बांट दी गईं
बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमकार सिंह के मुताबिक, जिले में करीब 75 फीसदी किताबों का वितरण हो चुका है। किताबें सत्यापित करके परिषदीय बेसिक स्कूलों में भेजी जा रही हैं। बावजूद यह गड़बड़ी पकड़ी नहीं जा सकी। अब तक किसी शिक्षक ने भी विभागीय अधिकारियों को इस गड़बड़ी की जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो पूरे प्रदेश में पढ़ाई जाएगी पुस्तक
पाठ्यक्रम की सीडी राज्य सरकार ही बनवाकर प्रकाशकों को देती है। पूरे प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में समान पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता है। यदि संशोधन नहीं हुआ तो कक्षा सात की पुस्तक ‘हमारा इतिहास और नागरिक जीवन’ से बच्चे एतिहासिक इमारतों की गलत जानकारी हासिल करेेंगे।


‘किताब में गलत चित्र और जानकारी छपने का मामला संज्ञान में आया है। उसको चेक करने के बाद वस्तुस्थिति से निदेशालय को अवगत कराया जाएगा।’
- गिरजेश चौधरी, एडी बेसिक
 
‘मैने किताब नहीं देखी, उसके बारे में कमेंट नहीं कर सकता। यदि किताब में कोई गलत जानकारी दी गई है तो उसमें सुधार करके बच्चों को सही जानकारी दी जानी चाहिए।’
- भुवन विक्रम, अधीक्षण पुरातत्वविद्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed