{"_id":"6918c37305cfbf61c90d8b17","slug":"student-who-went-to-tuition-goes-missing-kasganj-news-c-175-1-kas1003-139565-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा हुई लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा हुई लापता
Sat, 15 Nov 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। आवास विकास कॉलोनी से शनिवार की शाम ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा घर वापस नहीं लौटी। छात्रा के घर न लौटने से परेशान परिजन ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की माध्यम से छात्र को बरामद करने के प्रयास कर रही है।
आवास विकास कॉलोनी निवासी अमित उपाध्याय की पुत्री सुकन्या उम्र 14 वर्ष शनिवार की शाम 5 बजे अपने घर से ट्यूशन जाने के लिए निकली थी। काफी समय बीतने के बाद जब वह घर वापस नहीं लौटी तो उसके परिजन परेशान हो गए। उन्होंने बेटी के बारे में कोचिंग सेंटर में उसके सहेलियों से पूछताछ की लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने बेटी के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी।
छात्रा के लापता होने की सूचना पर पुलिस टीम में आवास विकास कॉलोनी की ओर दौड़ पड़ी। उन्होंने उसके परिजन व आसपास के लोगों से उसके बारे में पूछताछ की। पुलिस ने कॉलोनी, कोचिंग सेंटर व आने-जाने मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। पुलिस टीम छात्रा को बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर ढूंढने के प्रयास कर रही है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया की छात्रा को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम उसकी बरामदगी के प्रयास कर रही है।