{"_id":"62306eec07f4212839625c2e","slug":"student-shot-dead-angry-people-overturned-car-carrying-dead-body-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: छात्र की गोली मारकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने पलट दी शव ले जा रही गाड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: छात्र की गोली मारकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने पलट दी शव ले जा रही गाड़ी
Tue, 15 Mar 2022 04:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 15 Mar 2022 04:19 PM IST
सार
जिले के जलेसर थाना क्षेत्र में एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पुलिस को छह घंटे तक शव नहीं उठाने दिया।
विज्ञापन
घटना से आक्रोशित लोगों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जलेसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव चांदपुरा में सोमवार को भागवत कथा में दो पक्षों में नोकझोंक हो गई थी। आरोप है कि मंगलवार एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष के छात्र 22 वर्षीय प्रदीप की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उधर परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए और छह घंटे तक शव नहीं उठाने दिया।
मृतक छात्र के परिजनों ने शव ले जा रही गाड़ी को पलट दिया। उनका आरोप है कि जिन लोगों से प्रदीप का झगड़ा हुआ है, उन्हीं ने उसकी हत्या की है। अपर पुलिस अधीक्षक सहित एसडीएम जलेसर अलंकार अग्निहोत्री मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाया, लेकिन परिजन डीएम सहित डीआईजी को बुलाए जाने की मांग पर अड़े रहे।