फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student's mother gave testimony in Special Judge POCSO Court

छात्रा की मां ने स्पेशल जज पॉक्सो कोर्ट में दी गवाही

Sat, 08 Oct 2022 12:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:25 AM IST
सार

जवाहर नवोदय कांड की शुक्रवार को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट पूनम त्यागी की कोर्ट में सुनवाई हुई।छात्रा की मां ने कोर्ट में अभियोजन पक्ष का समर्थन करते हुए गवाही दी।शुक्रवार को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट पूनम त्यागी की कोर्ट में छात्रा की मां ने अभियोजन पक्ष का समर्थन करते हुए गवाही दी।

विज्ञापन
Student's mother gave testimony in Special Judge POCSO Court

विस्तार

मैनपुरी। जवाहर नवोदय कांड की शुक्रवार को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट पूनम त्यागी की कोर्ट में सुनवाई हुई। छात्रा की मां ने कोर्ट में अभियोजन पक्ष का समर्थन करते हुए गवाही दी। अभियोजन पक्ष की ओर से छात्रा की मां की गवाही एडीजीसी अनूप यादव ने कराई।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 11 की छात्रा की मौत के बाद पुलिस द्वारा भेजी चार्जशीट के आधार पर स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट पूनम त्यागी की कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। विद्यालय की तत्कालीन प्राचार्या सुषमा सागर की छात्रा को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में हाईकोर्ट से जमानत हो चुकी है। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 11 की छात्रा की 16 सितंबर 2019 को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। छात्रा का शव हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला था। दुष्कर्म और हत्या के आरोप के तहत दर्ज हुई रिपोर्ट पर मुकदमे की सुनवाई चल रही है। शुक्रवार को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट पूनम त्यागी की कोर्ट में छात्रा की मां ने अभियोजन पक्ष का समर्थन करते हुए गवाही दी। एडीजीसी अनूप यादव ने छात्रा की मां की कोर्ट में गवाही कराई। छात्रा के पिता की पहले ही गवाही पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

छात्रा को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में प्राचार्या सुषमा सागर हाईकोर्ट से जमानत मंजूर होने के बाद जेल से रिहा हो चुकी हैं। शुक्रवार को वह मुकदमे की सुनवाई के लिए कोर्ट में पहुंची। उनकी मौजूदगी में ही छात्रा की मां की गवाही सरकारी वकील ने कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर नवोदय कांड की अगली सुनवाई 15 अक्तूबर को होगी। छात्रा की मां की अभियोजन पक्ष की गवाही पूरी होने पर बचाव पक्ष के वकील ने छात्रा की मां पर जिरह की। एडीजीसी अनूप यादव ने बताया कि जिरह पूरी नहीं हो पाने पर अगली सुनवाई के लिए 15 अक्तूबर की तारीख स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट पूनम त्यागी ने तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed