{"_id":"66f4c541e826d72c090cc176","slug":"student-reached-police-station-with-her-family-to-request-her-classmate-to-marry-her-in-agra-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: 12वीं की छात्रा को सहपाठी से हुआ इश्क, लड़का शादी से कर रहा इन्कार; घरवालों को लेकर थाने पहुंची युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 12वीं की छात्रा को सहपाठी से हुआ इश्क, लड़का शादी से कर रहा इन्कार; घरवालों को लेकर थाने पहुंची युवती
Thu, 26 Sep 2024 07:52 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 26 Sep 2024 07:52 AM IST
सार
ताजनगरी में 12वीं की छात्रा को सहपाठी से इश्क हो गया। लड़का शादी से इन्कार कर रहा है। इस पर युवती घरवालों को लेकर थाने पहुंच गई।
विज्ञापन
girl demo
- फोटो : freepik
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को सहपाठी से शादी की गुहार लेकर एक छात्रा परिवार के साथ ट्रांस यमुना थाने पहुंची। उनका कहना था कि युवक पहले तैयार हो गया था। इस पर उसने अपने परिजन को राजी कर लिया। मगर, अब वो इन्कार कर रहा है।
विज्ञापन
पुलिस छात्रा के नाबालिग होने के कारण उसे समझाने के प्रयास में लगी है। किशोरी 12 वीं की छात्रा है। वह एक कोचिंग में भी पढ़ती है। सहपाठी से दोस्ती हो गई। वह उससे शादी करना चाहती थी। इस बारे में घरवालों ने बताया। वह भी तैयार हो गए। मगर, सहपाठी ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
इस पर किशोरी और उसके परिजन बुधवार को थाना ट्रांस यमुना पहुंचे। कहा कि युवक शादी नहीं कर रहा है। पुलिस का कहना है कि छात्रा नाबालिग है। उसकी शादी नहीं हो सकती। अब दोनों के परिवार को बुलाया गया है।
विज्ञापन