फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   student ran to Mumbai after taking school fee from home

घर वालों से मांगे स्कूल फीस के रुपये और निकल लिए मुंबई

Thu, 20 Jul 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टाउनशिप (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला टाउनशिप (मथुरा) Updated Thu, 20 Jul 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
student ran to Mumbai after taking school fee from home
रुपया - फोटो : Getty Images
स्कूल की फीस जमा करने के लिए घर वालों से पैसे लिए और मुंबई घूमने निकल गए तीन दोस्त। सात जुलाई को यह तीनों छात्र मुंबई के लिए गए थे। अब जब पैसे खत्म हो गए तो ट्रेन पकड़कर सीधे अपने घर आ गए। तीनों के वापस लौटने पर परिवार वालों ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन


मथुरा की थाना रिफाइनरी की एक कालोनी में रहने वाले तीन दोस्तों ने अपने घरों से फीस जमा करने के लिए रुपये लिए और मुंबई घूमने निकल गए। तीनों ही एक स्कूल की छठवीं, आठवीं और दसवीं कक्षा में पढ़ते हैं। घर वालों का एटीएम कार्ड भी चुपके से हासिल कर लिया। 
विज्ञापन


उधर यह बच्चे मुंबई में घूम रहे थे और यहां परिवार वाले परेशान थे। पूरा शहर छान मारा। रिश्तेदारों में घूम आए लेकिन कहीं कुछ जानकारी नहीं मिल पाई। थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करा दी गई थी। बुधवार की रात को यह तीनों अपने घर वापस लौट आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक संतोष त्यागी ने बताया कि एक घर से फीस के नाम पर 10 हजार रुपये लेकर गया था जबकि एक पांच हजार। एक के पास एटीएम था। मथुरा से पैसेंजर में बैठकर फरीदाबाद पहुंचे थे।


यहां पर एक ने अपने एटीएम से 40 हजार रुपये निकाले। तीनों दिल्ली से एसी कोच में सफर करते हुए मुंबई पहुंचे। यहां घूमते-घूमते इनके पैसे खत्म होने लगे तो घर लौटना ही मुनासिब समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed