फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   student ran away with answer sheet in English paper In Agra Orders given to file report against him

Board Exam: अंग्रेजी की उत्तर पुस्तिका लेकर भाग गया छात्र, दर्ज कराई जाएगी रिपोर्ट; अधिकारियों पर भी गिरी गाज

Mon, 04 Mar 2024 02:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Mar 2024 02:21 PM IST
सार

12वीं के अंग्रेजी की उत्तर पुस्तिका लेकर छात्र भाग गया। इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गाज गिरी।

विज्ञापन
student ran away with answer sheet in English paper In Agra Orders given to file report against him
परीक्षा पर्यवेक्षक डॉ मुकेश अग्रवाल - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में इंटर के अंग्रेजी के पेपर में एक छात्र उत्तर पुस्तिका लेकर भाग गया था। मामले में छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही परीक्षा पर्यवेक्षक डॉ मुकेश अग्रवाल ने केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को हटाने के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर रविवार को एक ऑडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। इसमें बोर्ड की उत्तर पुस्तिका लेकर छात्र के भागने की बात की जा रही है। प्रसारित ऑडियो किरावली थाना क्षेत्र के एक केंद्र का बताया गया। इसमें जिस उत्तर पुस्तिका की बात की जा रही है, वह दो मार्च को दूसरी पाली में हुई इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा की बताई गई। 
विज्ञापन


उत्तर पुस्तिका लेकर भागने की शिकायत शिक्षा अधिकारियों के पास पहुंची। जिला परीक्षा पर्यवेक्षक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने इस मामले की जांच के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा और डीआईओएस दिनेश कुमार को निर्देश दिए थे। जांच में मामला चंद्रावली रामजीलाल इंटर कॉलेज, फतेहपुर सिकरी का निकला। अब सोमवार को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed