फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   student missing in mainpuri

घर से स्कूल गए तीन छात्र लापता

Tue, 24 Sep 2019 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
student missing in mainpuri
मैनपुरी। घर से स्कूल गए तीन छात्र लापता हो गए। छुट्टी के बाद भी जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन की। जानकारी करने पर पता चला कि बच्चे स्कूल पहुंचे ही नहीं। कोतवाली पुलिस भी बच्चों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवनगर, महमूदनगर और आवास विकास कॉलोनी निवासी तीन बच्चे सेंट मेरीज स्कूल में कक्षा नौ के छात्र हैं। मंगलवार सुबह तीनों छात्र घर से स्कूल जाने के लिए निकले। स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब छात्र घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

जानकारी करने पर स्कूल प्रशासन ने बताया कि तीनों छात्र मंगलवार को स्कूल आए ही नहीं। मंगलवार शाम को परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। जानकारी होने के बाद परिजनों के साथ ही पुलिस भी बच्चों की तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा कैंट स्टेशन पर देखे गए छात्र
तीनों छात्रों की उम्र 15 वर्ष के आसपास है। मंगलवार शाम को तीनों को आगरा के कैंट रेलवे स्टेशन पर देखा गया। परिजनों ने बताया कि यहां छात्रों ने टिकट काउंटर पर फफूंद की टिकट मांगी। रेलवे के एक कर्मचारी को शक हुआ तो उसने घर का नंबर पूछा। रेलवे कर्मचारी बच्चों के घर पर फोन करके जानकारी दे ही रहा था तभी तीनों वहां से भी भाग खड़े हुए।

तीनों छात्रों की खोजबीन में पुलिस लगी हुई है। परिजनों के अनुसार तीनों को आगरा के कैंट स्टेशन पर देखा गया था। जीआरपी को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्र अपनी मर्जी से गए हैं।
ओमहरि वाजपेयी, कोतवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed