फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student made sun glasses if you slumber while driving then the alarm will sound

Agra: छात्र ने बनाया ऐसा चश्मा, वाहन चलाते समय झपकी लगेगी तो बजेगा अलार्म

Fri, 21 Oct 2022 12:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Oct 2022 12:34 PM IST
सार

प्रदर्शनी के नोडल अधिकारी निखिल जैन ने बताया कि प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग में 36-36 क्रियाशील व स्थिर मॉडल, सीनियर वर्ग में 32 क्रियाशील मॉडल और अध्यापक संवर्ग में 17 मॉडल प्रस्तुत किए गए।

विज्ञापन
Student made sun glasses if you slumber while driving then the alarm will sound
विद्यार्थी प्रिंस सोनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में 50वीं जवाहरलाल नेहरू बाल विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी आयोजित की। मंडल के चारों जिलों के विद्यार्थियों, जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान के डीएलएड प्रशिक्षुओं ने मॉडल प्रदर्शित किए। 
विज्ञापन


प्रदर्शनी में एमडी जैन इंटर कॉलेज के कक्षा आठ के विद्यार्थी प्रिंस सोनी के चश्मे के मॉडल को सराहा गया। चश्मे को पहनकर वाहन चलाने वाले को यदि झपकी लगती है तो तीन सेकेंड में अलार्म बजने लगेगा। चश्मे में बाई ब्लिंक सेंसर, यूएनओ नैना, वाइब्रेशन मोटर, बैटरी का प्रयोग किया है। 
विज्ञापन

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के जूनियर व सीनियर वर्ग के साथ अध्यापक वर्ग में सॉइल डिटेक्टर, प्रकाश संश्लेषण, ऑटोमेटिक ड्रिप मशीन, गणित के मॉडल, परिवहन मॉडल, पर्यावरण संबंधी मॉडल प्रदर्शित किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनी के नोडल अधिकारी निखिल जैन ने बताया कि प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग में 36-36 क्रियाशील और स्थिर मॉडल, सीनियर वर्ग में 32 क्रियाशील मॉडल और अध्यापक संवर्ग में 17 मॉडल प्रस्तुत किए गए। प्रतियोगिता का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया जाएगा। 

मथुरा की छात्राएं भी हुईं शामिल

प्रदर्शनी में मथुरा के किशोरी रमण इंटर कॉलेज की छात्राएं 2:45 बजे पहुंचीं। उनके साथ आए स्टाफ ने बताया कि उन्हें प्रदर्शनी की जानकारी बृहस्पतिवार को ही दी गई। इस वजह से वो लोग स्कूल से सीधे यहां पहुंचे। दूसरी ओर निखिल जैन का कहना है कि मंडल से सभी जिलों को जानकारी समय से भेजी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed