फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student left school due to panic of Shohde

Agra News: शोहदे की दहशत से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा

Wed, 29 Nov 2023 06:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 29 Nov 2023 06:56 PM IST
विज्ञापन
Student left school due to panic of Shohde
शोहदे की दहशत से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा
विज्ञापन

- आए दिन करता है छेड़छाड़, एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा को शोहदे ने इतना परेशान किया कि उसने स्कूल जाना भी छोड़ दिया। आरोपी आते-जाते उसके साथ छेड़छाड़ करता है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने आरोपी और साथियों की तलाश शुरू कर दी है।
कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 11वीं की छात्रा ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। इसमें कहा कि वह प्रतिदिन स्कूल जाती है। इसी दौरान विवेक रास्ता रोकते हुए छेड़छाड़ करता है। शिकायत करने पर विवेक, लक्ष्मण सिंह, रामचंद्र, टीकाराम घर में घुस कर आए और धमकाया। बताया कि आरोपी हरकत से बाज नहीं आया और रोजाना स्कूल आते-जाते उसे रोकता और परेशान करता। वह इतना डर गई कि स्कूल जाने से भी डर लगने लगा। उसने स्कूल जाना तक बंद कर दिया है।
विज्ञापन

25 नवंबर को विवेक अपने मामा व अन्य साथियों के साथ आया और छेड़खानी करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। अधिकारी के आदेश के बाद कुर्रा थाना पुलिस ने शोहदे व साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed