फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student Leaders Under House Arrest due Yogi Adityanath visit in agra

मुख्यमंत्री योगी के दौरे के चलते नजरबंद किए छात्र नेता, फरियादियों को भी पुलिस ने पकड़ा

Mon, 25 Nov 2019 10:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Nov 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
Student Leaders Under House Arrest due Yogi Adityanath visit in agra
पुलिस ने फरियादियों को मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के चलते एनएसयूआई के पदाधिकारी नजरबंद रहे। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष बिलाल और प्रदेश सचिव सतीश को रविवार रात को घर में नजरबंद कर दिया गया था। 
विज्ञापन


वहीं राष्ट्रीय मीडिया संयोजक पंडित अपूर्व शर्मा को थाना कोतवाली में रखा गया। इसी तरह प्रदेश संयोजक अंकुश गौतम को फाउंड्री नगर पुलिस चौकी में बैठाकर रखा गया। दोनों को पांच घंटे तक नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन


आगरा कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ से फरियाद लगाने की उम्मीद में आए दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। उन्हें थाना हरीपर्वत लाया गया। एक घंटे बाद छोड़ दिए गए। नगला लटूरी, सदर निवासी 49 वर्षीय यशवंत सिंह का 10 साल से मकान पर अवैध कब्जे का विवाद चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम से मिलने आए थे फरियादी

Student Leaders Under House Arrest due Yogi Adityanath visit in agra
पुलिस ने फरियादियों को रोका - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि वो पुलिस और प्रशासनिक से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। यशवंत रोजाना कलक्ट्रेट में भी जाते हैं। इस संबंध में शिकायत लेकर आगरा कॉलेज मैदान आए थे। मगर, पुलिस ने पकड़ लिया। उन्हें थाना हरीपर्वत भेज दिया गया। 

वहीं सैंया क्षेत्र निवासी एक युवक अपने परिवार की किशोरी से छेड़छाड़ और मारपीट की शिकायत लेकर आया था। मगर, पुलिस ने पकड़ लिया। युवक का कहना था कि पुलिस से शिकायत पर कार्रवाई नहीं हो रही है। एक महीने बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में ही सीएम से गुहार लगाने आया था। 

इसी तरह एक महिला भी आई थी। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश नहीं मिलने पर वो रोने लगी। तभी माईथान निवासी सोनू मेहरा मोबाइल से महिला का वीडियो बनाने लगा। इस पर उसे पुलिस ने पकड़ लिया। सभी को एक घंटे बाद छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed