फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student fell unconscious after being beaten by teacher in Agra

Agra: शिक्षिका की पिटाई से छात्र बेहोश, शिकायत पर माता-पिता को भी देख लेने की दी धमकी; ग्रामीणों में आक्रोश

Sat, 23 Dec 2023 08:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Dec 2023 08:58 AM IST
सार

आगरा में शिक्षिका की पिटाई से छात्र बेहोश होकर गि गया। शिकायत करने गए माता-पिता को भी देख लेने की धमकी दी। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। 

विज्ञापन
Student fell unconscious after being beaten by teacher in Agra
छात्र को बेरहमी से पीटा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ताजनगरी आगरा के रुनकता विकास खंड अछनेरा के गांव सींगना में उच्च माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका पर कक्षा आठ के छात्र को पीटने का आरोप है। इससे छात्र बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे गांव के किसी डॉक्टर के पास भर्ती कराया गया। बाद में छात्र को माता-पिता घर लेकर चले गए।

विज्ञापन


छत्रपाल (12) गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र है। ग्रामीण प्रमोद सिंह उर्फ भोली सिंह ने आरोप लगाया कि बीते दिनों स्कूल में सहायक शिक्षिका मालती कक्षा में मोबाइल पर गाना सुनने में लीन थीं। छत्रपाल ने शिक्षिका से पढ़ाने को कहा तो शिक्षिका ने उसे लकड़ी से पीटा, छत्रपाल बेहोश होकर गिर गया। 

विज्ञापन

इससे पहले छात्रा को पीटने पर दी गई थी हिदायत

सूचना पर प्रधानाध्यापिका शशि मौके पर पहुंचीं। तत्काल सभी उसे गांव के डॉक्टर के पास ले गए। शिक्षिका का माता-पिता से भी झगड़ा हो गया। आरोप है कि शिक्षिका ने माता-पिता को भी देख लेने की धमकी दी। प्रधानाध्यापिका शशि व प्रमोद सिंह ने मामले को सुलझाया। कुछ महीने पहले भी कक्षा सात की छात्रा को पीटने पर शिक्षिका को हिदायत दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, प्रधानाध्यापिका शशि का कहना है कि शिक्षिका के बारे में कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। घटना के दिन वह अवकाश पर थीं लेकिन सूचना मिलने पर पहुंच गईं और दोनों पक्ष को समझाया।

दबाव में लेने के लिए झूठी शिकायत

प्रधानाध्यापिका खुद कोई काम नहीं करतीं हैं। उनके खिलाफ कई शिकायत की गई हैं। दबाव में लेने के लिए ऐसे वीडियो बच्चों से बनवा कर झूठी शिकायत कर रहीं हैं। -मालती, सहायक शिक्षिका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed