फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student dragged out of coaching center, beaten and fired upon

Agra News: कोचिंग सेंटर से बाहर खींचकर छात्र को पीटा, की फायरिंग

Mon, 13 Jan 2025 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 13 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Student dragged out of coaching center, beaten and fired upon
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गली जौराभौरा निवासी एक छात्र को छह नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों ने कोचिंग सेंटर से बाहर खींच लिया। इसके बाद उसे लाठी-डंडों और तमंचे की बटों से पीटा। इसके बाद जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इसमें छात्र बाल-बाल बच गया। छात्र के पिता ने छह नामजद सहित आठ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गली जौराभौरा निवासी संजीव कुमार सिंह की दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, उनका नाबालिग पुत्र प्रिंस 10 जनवरी शुक्रवार को गली मिट्ठू लाल में ट्यूशन पढ़ने गया था। आरोप है कि अंशुमान गहलोत, तेजस गहलोत, यश गहलोत, अंकुर गहलोत, ऋषभ ठाकुर व सुमित गहलोत निवासीगण गली मिट्ठूलाल छोटी सब्जी मंडी ने अपने आठ अज्ञात साथियों के साथ प्रिंस को योजनाबद्ध तरीके से कोचिंग सेंटर से बाहर खींच लिया। इसके बाद उसे लाठी-डंडों और तमंचे की बटों से पीटा।
विज्ञापन

प्रिंस ने किसी तरह उनसे बचकर भागने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उस पर फायर कर दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। मामले में छात्र के पिता संजीव कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर छह नामजद सहित आठ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सिटी आंचल चौहान ने बताया कि पुलिस आरोपियों की लगातार तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed