फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student dies due to drowning in Mansi Ganga Mukut Mukharvind Temple in Govardhan

Mathura: मानसी गंगा में डूबने से छात्र की मौत, दिल्ली से गोवर्धन टूर पर आया था कोचिंग सेंटर का ग्रुप

Sun, 28 Aug 2022 05:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Aug 2022 05:41 PM IST
सार

गोवर्धन स्थित मुकुट मुखारविंद मंदिर में दर्शन करने के बाद रविवार को तीन छात्र मानसी गंगा में स्नान के दौरान डूबने लगे। दो छात्रों को सकुशल निकाल लिया गया, जबकि तीसरे छात्र की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Student dies due to drowning in Mansi Ganga Mukut Mukharvind Temple in Govardhan
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक छात्र के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से मंगोलपुरी से गोवर्धन टूर पर आए छात्रों के ग्रुप के तीन छात्र मानसी गंगा में स्नान के दौरान डूबने लगे। दो छात्रों को सकुशल निकाल लिया गया, जबकि तीसरे छात्र की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात एसएलसी कोचिंग सेंटर मंगोलपुरी दिल्ली से शिक्षक निरंजन बस से 48 छात्रों का टूर लेकर गोवर्धन पहुंचे। रविवार की सुबह छात्रों ने मुकुट मुखारविंद मंदिर में गिरिराज दर्शन किए। इसके बाद छात्र मानसी गंगा में स्नान करने उतरे। स्नान के दौरान तरुण कुमार, तुषार, आशुतोष पानी में डूबने लगे। उन्हें डूबता देख अन्य छात्रों ने शोर मचा दिया।

विज्ञापन

गोताखोरों ने निकाला शव 

आसपास के लोगों ने तुषार और आशुतोष को सकुशल बाहर निकाल लिया। तरुण कुमार (18) पुत्र परमानन्द निवासी क्यू ब्लॉक मंगोलपुरी दिल्ली गहरे पानी में डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे पानी से बाहर निकाला। उसे सीएचसी पहुंचाया, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि कोचिंग सेंटर से छात्रों का ग्रुप गोवर्धन आया था। तीन छात्र मानसी गंगा में डूबे थे। दो को सकुशल बचा लिया, एक छात्र की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम को भेजकर मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed