{"_id":"629bc7deb289bd32f077ee71","slug":"student-dies-after-falling-into-a-well-while-playing-agra-news-agr5358427123","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते से समय कुएं में गिरने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलते से समय कुएं में गिरने से छात्र की मौत
विज्ञापन
अर्जित फाइल फोटो
- फोटो : Agra City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाह। जैतपुर के कोरथ गांव में शनिवार की शाम खेलते समय 80 फुट गहरे कुएं में गिरने से अर्जित (13) की मौत हो गई। किशोर आठवीं का छात्र था। मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजवीर का बेटा अर्जित शनिवार की शाम गांव के अन्य बच्चों प्रांशू, छोटे, नंदू, पारस, अमन आदि के साथ घर के खेल रहा था। तभी घर के पीछे स्थित कुएं में वह गिर गया। हादसे की खबर लगते ही थानाध्यक्ष जैतपुुर अवनीत मान फायर बिग्रेड के साथ मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद अर्जित को बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। तहसीलदार सर्वेश कुमार ने भी पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
कुएं में गिरकर हुए हादसों के बाद खुले पडे़ कुओं को बंद करने का अभियान चला था। पर, कोरथ का यह कुआं बंद नहीं हुआ था। गांव के लोगों का कहना था कि कुआं बंद हो जाता तो अर्जित की जान नहीं जाती।
विज्ञापन
राजवीर के तीन बच्चों अर्जित दूसरे नंबर का था। बहन प्रतीक्षा उससे बड़ी थी, जबकि एक छोटा भाई अर्पित है। बेटे का शव देखकर मां मधु बेसुध हो गई। पिता राजवीर समेत पूरा परिवार बेहाल हो गया। गांव में भी मातम पसरा हुआ है।