फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student committed suicide an hour before the exam

Agra News: परीक्षा से एक घंटे पहले छात्रा ने कर ली खुदकुशी

Thu, 13 Jun 2024 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Student committed suicide an hour before the exam
किशनी (मैनपुरी)। गांव कल्याणपुर निवासी एक किशोरी ने बृहस्पतिवार की सुबह परीक्षा से एक घंटे पहले ही खुदकुशी कर ली। छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला। परिजन फंदे से उतार कर सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर आ गए। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर जानकारी जुटाई। परिजन ने पोस्टमार्टम न कराने की बात कही।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी कृपाशंकर यादव पुत्री दीक्षा (17) बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा थी। बृहस्पतिवार की सुबह छात्रा को कस्बा कुसमरा स्थित मां सरस्वती ज्ञान मंदिर महाविद्यालय में बायलॉजी की परीक्षा देने जाना था। सुबह करीब 9 बजे जब छात्रा की मां कमरे में पहुंची तो दीक्षा का शव साड़ी के फंदे से लटकता देख चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर अन्य परिजन व आसपास के लोग एकत्र हो गए। आनन फानन परिजन ने दीक्षा को फंदे से उतारा और सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच करने पहुंची। परिजन ने बताया कि दीक्षा पढ़ाई में बेहद होशियार थी। बीएससी के साथ ही कई अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। ऐसा क्या हुआ कि उसने खुदकुशी कर ली। इस बारे में परिजन के पास कोई जवाब नहीं है। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। जिसके बाद थाना पुलिस पंचनामा की कार्रवाई कर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed