फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student accuses Agra college professor of exploitation

Agra: आगरा के प्रोफेसर पर छात्रा ने लगाए शोषण के आरोप, छात्र नेताओं ने की सख्त कार्रवाई की मांग; साैंपा ज्ञापन

Fri, 31 Oct 2025 11:37 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 31 Oct 2025 11:37 PM IST
सार

आगरा काॅलेज के प्रोफेसर पर छात्रा ने मानसिक शोषण के आरोप लगाए हैं। इस पर छात्र नेताओं ने आगरा काॅलेज के प्राचार्य को ज्ञापन साैंपा। सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Student accuses Agra college professor of exploitation
आगरा कॉलेज Agra College - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा कॉलेज के इतिहास विभाग में शोध छात्रा के साथ विभाग के प्रोफेसर पर मानसिक शोषण किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि छात्रा के पिता ने संबंधित प्रोफेसर पर अनुचित व्यवहार, अपमानजनक टिप्पणी और अनुसंधान कार्य में अनावश्यक दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिषद ने प्राचार्य से मांग की है कि इस मामले की जांच के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर निष्पक्ष जांच समिति गठित की जाए। 
विज्ञापन


जांच पूरी होने तक संबंधित प्रोफेसर को शिक्षण कार्य से दूर रखा जाए। और पीड़ित छात्रा को मनोवैज्ञानिक सहयोग और सुरक्षा का आश्वासन दिया जाए। छात्रा प्रमुख टीना बघेल, हिमांशी सिंह और सुजाता माथुर ने कहा कि यह मामला छात्रा की गरिमा और सम्मान से जुड़ा है। मामले की तत्काल जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed