फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   strunt man injured, mela margshirsh

मेला मार्गशीर्ष में मौत का कुआं में बाइक पर स्टंट कर रहा युवक गिरा

Sat, 25 Dec 2021 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
strunt man injured, mela margshirsh
सोरोंजी (कासगंज)। मेला मार्गशीर्ष में शुक्रवार की रात्रि को मौत के कुआं में बाइक दौड़ाकर स्टंट कर रहे युवक का संतुलन गड़बड़ा गया और वह बाइक सहित नीचे जा गिरा। स्टंट मैन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस दुर्घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

हादसे का शिकार स्टंट मैन संजीव कुमार (28) पुत्र छोटेलाल निवासी बरेली हुआ। बताया गया कि संजीव मौत का कुआं शो में काफी समय से स्टंट दिखाने का कार्य करता है। शुक्रवार की रात्रि करीब आठ बजे स्टंटबाजी कर रहा था। तब भी मौत के कुआं में ऊपर से गोल घूमते हुए स्टंट करके कुएं के नीचे की ओर आ रहा था। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक सहित नीचे आ गिरा। उसके गिरते ही शो में अफरातफरी मच गई। तत्काल ही स्टंट मैन को बाहर निकाला गया और चिकित्सालय ले जाया गया। हादसा होते समय का वीडियो भी कैप्चर हो गया, जिसे लोगों ने वायरल भी किया। स्टंट मैन का सोरोंजी के चिकित्सालय में इलाज किया गया। उसके सिर में गंभीर चोटें बताई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed