फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'Strong will power is necessary to take decisions in national interest'

राष्ट्र हित के निर्णय लेने को दृढ़ इच्छा शक्ति जरूरी

Thu, 14 Oct 2021 06:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
'Strong will power is necessary to take decisions in national interest'
मैनपुरी। कांग्रेस कार्यालय मंडी धर्मदास पर बृहस्पतिवार को बंगलादेश विजय स्वर्ण जयंती मनाई गई। कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन अशोक कुमार गोयल पूर्व एयर मार्शल ने कहा कि राष्ट्र हित के निर्णय लेने को दृढ़ इच्छा शक्ति जरूरी है। बंगलादेश के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ऐसा ही किया था। जिसके चलते ही उनको आयरन लेडी का नाम दिया गया।
विज्ञापन

प्रदेश चेयरमैन ने कहा कि देश की रखवाली करने वाले सैनिकों के लिए जितना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया उतना कोई सरकार नहीं कर पायी। उनमें निर्णय लेने की गजब की क्षमता थी। विरोधियों की आलेाचना की परवाह न करके वह राष्ट्र हित के निर्णय लेने में संकोच नहीं करती थी। आज की केंद्र सरकार जब खुद कमजोर है तो राष्ट्र हित के निर्णय कैसे ले सकती है। दीपक भट्ट ने कहा कि आज केंद्र और प्रदेश में अवसरवादियों की सरकार है। जिनका आजादी के आंदोलन से कोई लेना देना नहीं है। अवसरवादी लोग राष्ट्र हित की बजाए निज हित को वरीयता देते हैं। आगरा मंडल वाइस चेयरमैन राजवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। कांग्रेस हर हाल में अन्याय का विरोध करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कि सरकार को किसानों की मंागें मानकर तीनों कृषि कानून वापस लेने चाहिए। किसानों के लिए एमएसपी पर कानून बनाने चाहिए। डीएन सिंह, सुभाष मिश्रा, सुनील कुमार शाक्य, उमेश टिंगल, चंद्रप्रकाश दुबे, महेंद्र शाक्य, शशीभूषण, कैलाश उपाध्याय, विनोद यादव, भीमसेन कठेरिया, नसीम पठान, अमित यादव, रामनरेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed