फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   strike today and tomorrow also in protest against Hapur incident advocate decision taken late night

Hapur Case: हापुड़ की घटना के विरोध में आज और कल भी रहेगी हड़ताल, देर रात लिया गया ये फैसला

Mon, 11 Sep 2023 08:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Sep 2023 08:52 AM IST
सार

हापुड़ लाठीचार्ज मामले में बार कौंसिल की देर रात तक चली वर्चुअल बैठक चली। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 सितंबर तक हड़ताल जारी रहेगी। 
 

विज्ञापन
strike today and tomorrow also in protest against Hapur incident advocate decision taken late night
आगरा दीवानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ लाठीचार्ज मामले में शनिवार को बार कौंसिल ने अधिवक्ताओं की हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया था। मगर, अधिवक्ताओं के आक्रोश के बाद रविवार को आपात वर्चुअल बैठक बुलाई गई। रात 12 बजे तक बैठक चलती रही। इसमें सोमवर और मंगलवार को भी हड़ताल का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


आल इंडिया लाॅयर्स यूनियन के अध्यक्ष अरुण सोलंकी ने बताया कि आगरा के सभी बार एसोसिएशन और अधिवक्ताओं से बार कौंसिल के निर्णय के अनुसार, हापुड़ के अधिवक्ताओं को न्याय दिलाने के लिए दो दिन हड़ताल पर रहने का आह्वान किया गया है।

विज्ञापन

आगरा बार एसोसिएशन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता हेमंत भारद्वाज ने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हापुड़ मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है। यह समिति अपनी रिपोर्ट देगी। इस पर पूरे प्रदेश में 11 सितंबर से हड़ताल को समाप्त कर न्यायिक कार्य करने का निर्णय लिया गया था।

इसके साथ ही 16 सितंबर से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन का आह्वान किया था। मगर, इससे हापुड़ सहित 21 जिलों के अधिवक्ताओं ने नाराजगी जाहिर की। इस पर रविवार को बार कौंसिल ने आपात बैठक हुई। रात तकरीबन 11:45 बजे हड़ताल को जारी रखने का निर्णय लिया गया। सोमवार और मंगलवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। इसके बाद जो भी निर्णय लिया जाएगा, उस पर आंदोलन किया जाएगा।

यूनाइटेड बार एसोसिएशन के सचिव अनूप शर्मा ने बताया कि अधिवक्ता हित के लिए आंदोलन किया जाता रहेगा। प्रदेश सरकार को अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लागू करना चाहिए। इसकी मांग को और तेज किया जाएगा। अभी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed