फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Strike of electric bus drivers e-buses did not run on MG Road Auto drivers charged arbitrary fees

Agra News: इलेक्ट्रिक बस चालकों की हड़ताल, एमजी रोड पर नहीं चलीं ई-बसें; ऑटो वालों ने मनमाने वसूले

Sat, 14 Sep 2024 09:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Sep 2024 09:38 AM IST
सार

आगरा में इलेक्ट्रिक बस चालकों की हड़ताल के बाद एमजी रोड पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना उठाना पड़ा तो वहीं ऑटो वालों ने खूब मनमानी की। यात्रियों से अधिक किराया वसूला गया। 
 

विज्ञापन
Strike of electric bus drivers e-buses did not run on MG Road Auto drivers charged arbitrary fees
इलेक्ट्रिक बस के चालकों ने की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में  इलेक्ट्रिक बस चालकों ने वेतन नहीं मिलने पर शुक्रवार सुबह फाउंड्री नगर डिपो से बसें नहीं निकालीं। आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हड़ताल पर चले गए। ई-बसें न चलने का फायदा ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने उठाया। किराया बढ़ाया और मनमानी वसूली भी की। इससे पूरे दिन यात्री परेशान रहे। देर शाम आश्वासन पर चालकों ने हड़ताल वापस ले ली।
विज्ञापन


बारिश के मौसम में हड़ताल होने से सुबह 4 बजे से कोई भी ई-बस मार्गों पर नजर नहीं आई। भगवान टॉकीज चौराहा, रामबाग, बिजलीघर, आगरा कैंट, ईदगाह के साथ कई ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बसों का इंतजार करते रहे। नौकरीपेशा और अन्य यात्रियों ने ऑटो, ई-रिक्शा का सहारा लिया। दोपहर तक मार्गों पर ई-बसों के न आने पर ऑटो और ई-रिक्शा वालों ने 10 से 20 रुपये तक किराया बढ़ा दिया। कई जगह यात्रियों से चालकों की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन






ई-बस चालक कृष्ण मुरारी ने बताया कि चार माह से कंपनी वेतन नहीं दे रही है। चालक सर्वेश कुमार ने बताया कि कंपनी मैनेजर हर माह वेतन टाल देता है। मंडलायुक्त से एसडीएम तक शिकायत कर चुके हैं, कोई सुनवाई नहीं हो रही। उधर, देर शाम कंपनी के मैनेजर आशुतोष शर्मा ने 5000 रुपये प्रदान करने और एक-दो दिन में वेतन प्रदान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद चालकों ने हड़ताल वापस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मार्गों पर चलती हैं ई-बसें
भगवान टॉकीज से आगरा कैंट             करीब 40 बसें

बिजलीघर से टूंडला                         10 बसें
बिजलीघर से खेरागढ़                         14 बसें

आगरा कैंट से ताजमहल                         04 बसें
रामबाग से रुनकता                         04 बसें

ईदगाह से फतेहपुर सीकरी                         10 बसें

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed