फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Strike continues for sixth day in SN Medical College strong demonstration on MG Road OPD remained closed

Kolkata Doctor Rape-Murder Case:  एसएन मेडिकल कॉलेज में छठवें दिन भी हड़ताल जारी, एमजी रोड पर जोरदार प्रर्दशन

Sat, 17 Aug 2024 01:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Aug 2024 01:00 PM IST
सार

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: कोलकाता में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या किए जाने के विरोध में आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में छठवें दिन भी हड़ताल जारी है। इसके साथ ही निजी चिकित्सक भी अस्पताल बंद कर विरोध में उतर आए हैं। 
 

विज्ञापन
Strike continues for sixth day in SN Medical College strong demonstration on MG Road OPD remained closed
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता में डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में एसएन मेडिकल कॉलेज में छठे दिन भी हड़ताल जारी रही। जूनियर डॉक्टरों ने ओपीडी बंद करते हुए धरना दिया। इमरजेंसी से राजा मंडी तक पैदल मार्च निकालकर का विरोध जताया। 
विज्ञापन


हड़ताल में आईएमए ने भी समर्थन दिया और सभी प्राइवेट डॉक्टरों ने ओपीडी बंद रखी। डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों को भारी परेशानी हुई। पर्चा बना न दवा मिल सकी। खून की जांच, अल्ट्रासाउंड समेत सामान्य जांच भी नहीं हो सकी। सबसे ज्यादा दिक्कत दूर-दराज से आने वाली मरीजों को हुई। घंटों इंतजार करने के बाद भी उनको इलाज नहीं मिला। मजबूरी में बिना इलाज के लौटना पड़ा। 
विज्ञापन




एसएन मेडिकल कॉलेज जूनियर रेजिडेंट संगठन के अध्यक्ष डॉ. साहिल का कहना है कि डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने और आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग के लिए आंदोलन कर रहे हैं। जब तक मांग पूरी नहीं होगी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed