{"_id":"60e0987d8ebc3ec3093dca59","slug":"strengthen-the-organization-at-the-booth-level-mainpuri-news-agr4983011120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करें पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करें पदाधिकारी
विज्ञापन
मैनपुरी। सेवा सत्याग्रह के तहत शनिवार को कांग्रेस की बैठक बेवर ब्लॉक परिसर में हुई। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा वर्ष 2022 में होने वाला विधानसभा चुनाव महत्वपूर्ण है। इससे पहले पदाधिकारी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें।
शनिवार को ब्लॉक परिसर बेवर में हुई बैठक में प्रदेश महासचिव ने कहा किसानों की मांगों की अनदेखी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को महंगी पड़ेगी। विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा का सत्ता से हटना तय है। भाजपा सरकार की नीतियां पूंजीपतियों के लाभ के लिए बनाई जाती हैं। एमएसपी पर कानून बनाने के साथ ही तीनों कृषि कानून केंद्र सरकार को वापस लेने चाहिए। उन्होंने कहा पदाधिकारी संगठन की मजबूती के लिए काम करें।
गंाव गंाव जाकर लोगों को भाजपा की जन विरोधी नीतियों के साथ ही कांग्रेस शासन की योजनाओं की जानकारी दें। बूथ स्तर पर पदाधिकारी पहुंचकर बूथ कमेटियों को मजबूत करें। विधानसभा चुनाव से पूर्व हर बूथ पर संगठन होना चाहिए। जीतू राठौर, दीपचंद, हर्ष राजपूत, जगतप्रकाश, विमल, विनोद, अनूप, मकरंद, अतर सिंह, सतेंद्र, राजपाल, रामशरण, सुखराम शर्मा, प्रदीप सक्सेना, रामू वाल्मीकि, श्रवण कुमार, रमन सिंह मौजूद रहे।