फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Strength of organization is necessary to stop exploitation

Agra News: शोषण रोकने के लिए संगठन की मजबूती जरूरी

Sun, 25 Feb 2024 07:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 25 Feb 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
Strength of organization is necessary to stop exploitation
शोषण रोकने के लिए संगठन की मजबूती जरूरी
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन की बरनाहल में बैठक हुई

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन की रविवार को बरनाहल में बैठक हुई। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य ने कहा कि किसानों का शोषण रोकने के लिए मजबूत संगठन जरूरी है। किसान आपसी मनमुटाव भूलकर एकजुट हों। किसानों का शोषण रोकने के लिए ब्लाक स्तर पर किसान पंचायत की जाएगी।

बैठक में जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। डीजल, खाद, बिजली, सिंचाई महंगी हो गई है। महंगाई बढ़ने से किसान परेशान हैं। सरकार को महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए कारगर योजना बनानी चाहिए। भारतीय किसान यूनियन महंगाई के विरोध में किसानों को साथ लेकर आंदोलन करेगी। ब्लाक स्तर पर किसान पंचायत की जाएगी। पदाधिकारी किसानों की समस्याएं एकत्रित करके संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन देंगे। समाधान नहीं होने पर भारतीय किसान यूनियन आंदोलन करेगी। मोहर सिंह शाक्य, सुनील शाक्य, सोबरन सिंह राजपूत, विश्वनाथ राजपूत, सतेंद्र शाक्य, राजपाल सिंह, राजाराम शाक्य, रामप्रकाश, विनोद शाक्य, दयाराम शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed