फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Street tiles

नगर निगम कर्मियों ने उखाड़ीं सड़क की टाइल्स, आक्रोश

Thu, 17 Dec 2020 09:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
Street tiles
वृंदावन (मथुरा)। सिर्फ 15 दिन पहले नगर निगम द्वारा बनाई गई सड़क को निगम के कर्मचारियों ने ही बृहस्पतिवार को उखाड़ दिया। सड़क के टाइल्स को उखड़ा देख क्षेत्रीय लोग आक्रोशित हो गए। इसका विरोध करने लगे। निगम के सुरक्षा गार्डों से धक्कामुक्की होने लगी। विरोध बढ़ता देख निगम के कर्मचारी और सुरक्षा गार्ड वापस आ गए।
विज्ञापन

नगर निगम के वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 63 में गोपीनाथ बाजार अग्रबिहारी मंदिर गोपाल गोस्वामी के मकान से बैंकटेस प्रेस तक व केश्वाचार्य के मकान से दाऊदयाल शर्मा के मकान तक नाली और इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण किया गया है। इसका लोकार्पण भी ऊर्जामंत्री द्वारा किया गया। बृहस्पतिवार को गोपीनाथ बाजार मुख्य मार्ग से दाऊदयाल के घर के लिए जा रही गली में लगाई गई टाइल्स को नगर निगम के कर्मचारी उखाड़ने पहुंच गए। सड़क की नवनिर्मित टाइल्स को उखाड़ने गए कर्मचारियों के साथ सुरक्षा गार्ड भी थे।
विज्ञापन

इसका विरोध होने लगा। दाऊदयाल शर्मा, श्याम बिहारी शर्मा, मनोरमा शर्मा, पूनम शर्मा आदि ने कर्मचारियों को रोकने की कोशिश की तो गार्ड आगे आ गए। विरोध बढ़ता देख कुछ हिस्से में टाइल्स उखाड़ने के बाद कर्मचारी वापस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाऊदयाल शर्मा ने आरोप लगाया है कि आगे बंद हो रही गली के कुछ हिस्से पर निगम के अधिकारी अवैध कब्जा कराने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी शिकायत उन्होंने नगर आयुक्त से भी की है। मुख्य अभियंता का दायित्व देख रहे एसपी मिश्रा ने कहा कि नगर निगम द्वारा बनाई गई सड़क को उखाड़ने का आदेश किसी को नहीं दिया है। यदि निगम कर्मचारियों ने ऐसा किया है तो गलत है। इस मामले की अवर अभियंता सिविल से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed