{"_id":"5d1da3ce8ebc3e3cea00e455","slug":"stray-dogs-attacked-the-woman-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को स्कूल से लेने जा रही महिला पर कुत्तों ने किया हमला, कई जगह काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को स्कूल से लेने जा रही महिला पर कुत्तों ने किया हमला, कई जगह काटा
Thu, 04 Jul 2019 12:29 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा शहर में ही नहीं, कस्बों में भी आवारा कुत्तों का आतंक है। गुरुवार को एक महिला पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने उससे कई जगह काट लिया। घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत है।
छाता कस्बा की रहने वाली रानी शर्मा गुरुवार को अपने बच्चों को लेने स्कूल जा रही थीं। रास्ते में आवारा कुत्तों का झुंड देख वो डर गईं। जब बचने के लिए भागीं तो गिर गईं। तभी कुत्तों ने उन्हें कई जगह काट लिया।
रानी शर्मा की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और कुत्तों को भगाया। हमले में घायल रानी ने अस्पताल में जाकर जख्मों पर मरहम पट्टी कराई और रेबीज के इंजेक्शन लगवाए। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पूर्व में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। बीते दिनों मथुरा की पॉश कालोनी में आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम बच्चे पर हमला कर दिया था। कुत्ते उसे 30 सेकंड तक सड़क पर नोंचते और घसीटते रहे थे।