{"_id":"5c59485abdec2259c53e0f27","slug":"stray-cattle-deaths-after-hit-by-goods-train-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: मालगाड़ी की बोगी पटरी से उतरी, दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: मालगाड़ी की बोगी पटरी से उतरी, दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर यातायात प्रभावित
Tue, 05 Feb 2019 01:54 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी की चपेट में आए आवारा पशु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में मंगलवार को आधा दर्जन से अधिक गोवंश मालगाड़ी की चपेट में आकर कट गए। गोवंश के फंसने से चलती मालगाड़ी पटरी से उतर गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोक लिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
मालगाड़ी के पटरी से उतरने के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। करीब चार घंटे दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग अवरुद्ध रहा। इसके चलते कई मालगाड़ी और यात्री गाड़ी प्रभावित हुईं। टूंडला से आई राहत टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक चालू कराया।
दादरी से कोयला खाली कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन जा रही डीआर सिक्स मालगाड़ी जब शिकोहाबाद के करीब नीम खेरिया गांव के समीप पहुंची, तभी ट्रैक पर मौजूद गोवंश का झुंड चालक को दिखाई दिया।

एक बोगी पटरी से उतरी
गाड़ी की चपेट में करीब आधा दर्जन गोवंश आ गए, जिनकी मौत हो गई। गोवंश पहिये के नीचे आने से मालगाड़ी की छठवीं बोगी पटरी से उतर गई। मालगाड़ी पटरी से उतरने की जानकारी होते ही चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को वहीं रोक दिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
ट्रेन के पटरी से उतरने और गोवंश के कटने की जानकारी होते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्टेशन अधीक्षक रमेश लाल मीणा और एडीईएन सौरभ सिंह स्टाफ और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे।
कर्मचारियों ने फंसे गोवंश को आरी से काट कर निकाला। पटरी से उतरी बोगी को इंजन से अलग कर दिया। टूंडला से पहुंची राहत टीम ने पटरी से उतरे पहियों को सही करके गाड़ी को तीन बजकर 50 मिनट पर रवाना कर दिया।

रेल ट्रैक पर छोड़ दिए जाते हैं गोवंश
एडीईएन सौरभ सिंह ने बताया कि गोवंश व आवारा जानवरों को किसान रेल ट्रैक पर छोड़ देते हैं। जिसकी वजह से आए दिन पशु ट्रेन की चपेट में आकर कट रहे हैं। कुछ दिन पूर्व माधोगंज क्रासिंग के समीप आधा दर्जन पशु कट गए थे। इससे पूर्व भी कई बार पशु ट्रेन की चपेट में आ जाते हैं।
उन्होंने बताया कि दोपहर को भी किसानों ने करीब 100 की संख्या में पशुओं को ट्रैक पर छोड़ दिया था। हादसे के बाद कुंभ को जाने वाली स्पेशल ट्रेन, बरहन एक्सप्रेस और मालगाड़ियों को मक्खनपुर, फिरोजाबाद, टूंडला और अन्य स्टेशनों पर रोक दिया गया। ट्रैक खाली करने के बाद ही उन्हें रवाना किया।