{"_id":"685cb728924f6a7eca0f40bc","slug":"storyteller-devki-nandan-thakur-s-troubles-increased-court-issued-notice-to-appear-2025-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर का जयचंद वाला बयान, अदालत ने दिया पेश होने का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर का जयचंद वाला बयान, अदालत ने दिया पेश होने का नोटिस
Thu, 26 Jun 2025 11:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:28 AM IST
सार
कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर द्वारा दिए गए बयानों में मानहानि का परिवाद कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है। अदालत ने इस मामले में कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर हाजिर होने का नोटिस
जारी किया है।
विज्ञापन
देवकी नंदन ठाकुर, कथावाचक।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
भारत विभाजन और कश्मीरी ब्राह्मणों के नरसंहार के लिए जयचंदों को दोषी ठहराने के आरोप में अधिवक्ता ने अदालत में मानहानि के आरोप में परिवाद प्रस्तुत किया था। जिसमें कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर अदालत में पेश नहीं हुए। एसीजेएम-10 ने नोटिस जारी कर 9 जुलाई को अदालत में उपस्थित होने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने कथावाचक देवकीनंदन शर्मा उर्फ देवकीनंदन ठाकुर के खिलाफ परिवाद प्रस्तुत किया था। आरोप लगाया था कि 3 दिसंबर 24 को उन्हें समाचारपत्र और टीवी चैनलों के माध्यम से पता चला कि कथावाचक देवकी नंदन ने वाराणसी में कथा के दौरान भारत विभाजन व कश्मीरी ब्राह्मणों के नरसंहार के लिए जयचंदों को दोषी बताया था। यह सुनकर उन्हें मानसिक आघात पहुंचा था।