{"_id":"5b66e7cc4f1c1bf6548b6dc0","slug":"story-of-ancient-shri-siddheshwar-nath-temple-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्राचीन श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, गूजे बम बम भोले के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचीन श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, गूजे बम बम भोले के जयकारे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
भगवान शिव की पूजा करते श्रद्धालु
सुहागनगरी में मोहल्ला दुली स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर सबसे प्राचीन मंदिर है। श्रावण मास में महादेव के दर्शनों को दूरदराज से शिवभक्त आते हैं। खासकर सावन के सोमवार को भारी भीड़ उमड़ती है।
मंदिर की यह मान्यता है कि यदि कोई भक्त लगातार 41 दिन तक दीपक जलाता है तो भगवान शिव उसकी हर मुराद पूरी करते हैं। इसी आस्था के साथ सावन के दूसरे सोमवार को श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों की उमड़ी है।
सोमवार तड़के चार बजे से सात बजे तक रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद महाआरती, श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। दोपहर 12 बजे के बाद भव्य फूलबंगला की तैयारी शुरू हो जाएगी। मंदिर में शाम को भजन संध्या व प्रसाद वितरण का आयोजन होगा।

Trending Videos
700 साल पुराना है मंदिर
मंदिर के महंत राममोहन दीक्षित बताते हैं कि श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर 700 वर्ष से भी अधिक पुराना है। प्रभु रामलाल महाराज मंदिर की वर्षों तक सेवा कर चुके हैं। उन्होंने मंदिर में कई वर्ष तक तपस्या भी की थी। मंदिर में ही प्रभु रामलाल महाराज को भगवान शिवजी के साक्षात दर्शन भी हुए हैं।
महंत के अनुसार श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर की मान्यता है कि जो भक्त निरंतर भगवान भोलेनाथ के दर्शनों को आता है अथवा 41 दिन तक मंदिर में दीपक जलाते हैं, उनकी भगवान भोलेनाथ मनचाही मुराद करते हैं।
महंत के अनुसार श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर की मान्यता है कि जो भक्त निरंतर भगवान भोलेनाथ के दर्शनों को आता है अथवा 41 दिन तक मंदिर में दीपक जलाते हैं, उनकी भगवान भोलेनाथ मनचाही मुराद करते हैं।