फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Storm alert Weather department issued warning no significant increase in maximum temperature expected

UP Weather: आंधी का अलर्ट...मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी; अधिकतम तापमान में विशेष वृद्धि की संभावना नहीं

Tue, 20 May 2025 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 May 2025 09:34 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं। वहीं आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 
 

विज्ञापन
Storm alert Weather department issued warning no significant increase in maximum temperature expected
तेज आंधी के बीच निकलते वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा में तेज धूप और गर्म हवा ने फिर से लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक और अधिकतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार मंगलवार और बुधवार को आंधी आ सकती है।
विज्ञापन


 

पिछले एक सप्ताह से शहर में गर्मी का प्रकोप है। बीते दिनों बादल, हवा और बारिश ने अधिकतम तापमान की रफ्तार को कम किया था। सोमवार को तापमान बढ़ा और 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री के मध्य था। रविवार रात को न्यूनतम तापमान भी 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह 27.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से लोगों को गर्मी और उमस अधिक महसूस हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार मंगलवार, बुधवार को धूल भरी तेज हवा (आंधी) की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में विशेष वृद्धि की संभावना नहीं है।

 
विज्ञापन

अधिकतम तापमान- 41.7
न्यूनतम तापमान- 27.2
सूर्योदय-
सूर्यास्त-
एक्यूआई- 114
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed