फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stones pelted on police three constables injured in Etah

एटा: पथराव और फायरिंग से दहला जैथरा, सहम गए लोग, पुलिस पर भारी पड़े बवाली, तीन आरक्षी घायल

Thu, 17 Mar 2022 10:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 17 Mar 2022 10:53 AM IST
सार

जैथरा कस्बे में हुए इस झगड़े में पुलिस टीम को भी निशाना बनाया गया। पथराव में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
Stones pelted on police three constables injured in Etah
कोतवाली जैथरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैथरा कस्बे में दो पक्षों में विवाद हो गया। लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हो गई। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची तो उस पर भी पथराव और फायरिंग कर दी गई। इसमें जैथरा थाने के तीन आरक्षी जख्मी हुए हैं। घटना के बाद पुलिस ने 35 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की और इनमें से छह को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


कस्बा के मोहल्ला शास्त्री नगर के दिनेश चंद्र और सत्यपाल पक्ष में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बवाल को देखते हुए थाने से और फोर्स बुलाया गया। फोर्स के पहुंचने के बाद भी झगड़ा नहीं रुका। इस पर थाने के एसएसआई पुलकित शर्मा ने लाउडस्पीकर के जरिये चेतावनी दी। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर ही जानलेवा हमले करते हुए फायरिंग कर दी। साथ ही पथराव भी किया गया। इसमें आरक्षी सौरभ, गोपाल और विवेक जख्मी हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को सत्यपाल, उसके भाई जगतपाल उर्फ छोटे, अनुराग उर्फ अन्नू, विमल कुमार, दिनेश चंद्र, सुम्मेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। 13 नामजद और 22 अज्ञात आरोपियों के ऊपर विभिन्न संगीन अपराध की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर भड़का विवाद 

कस्बा के मोहल्ला शास्त्री नगर में पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार की रात करीब 8.30 बजे दो पक्षों में विवाद हुआ था। स्थानीय लोगों के मुताबिक दिनेश पक्ष द्वारा सत्यपाल पक्ष के एक बच्चे की किसी बात को लेकर पिटाई कर दी गई। इसका सत्यपाल पक्ष की महिलाओं ने विरोध किया और मामला तूल पकड़ गया। दोनों पक्षों में हाथापाई, लाठी-डंडे चलने के बाद पथराव के साथ फायरिंग भी होने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधूरी तैयारी के साथ आई पुलिस

कस्बे के लोगों का कहना है सूचना के करीब 30 मिनट बाद डायल 112 की गाड़ी पहुंची, जबकि बड़ा बवाल और फायरिंग होने की जानकारी पुलिस को दी गई थी। इसके बावजूद पूरी तैयारी से पुलिस नहीं पहुंची। वहां पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों ने थाने पर हालात बताकर डायल 112 की एक और गाड़ी में पुलिस फोर्स बुलाया। उच्चाधिकारियों को भी मामले की जानकारी दे दी गई। इसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 

 दो घंटे तक रही दहशत 

इस दौरान करीब दो घंटे तक मोहल्ले में दहशत का माहौल रहा। थानाध्यक्ष सुधीर राघव ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। इस दौरान दोनों पक्षों द्वारा पुलिस पर फायरिंग और पथराव शुरू कर दिया गया। मामले में 13 नामजद और 22 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

घटना के बाद पुलिस ने धरपकड़ तेज की

मोहल्ले में रात भर पुलिस की कार्रवाई चलती रही। हालांकि घटना को लेकर अगले दिन बृहस्पतिवार को भी मोहल्ले के लोग दहशत में दिखे। लोगों का कहना था कि होली का त्योहार है, पुलिस पर जानलेवा हमला हुआ है। ऐसे में सभी लोग डरे हुए हैं। त्योहार अच्छे से मन जाए, इसके लिए सभी लोग भगवान से दुआ कर रहे हैं।

छह माह पहले ही जेल से छूट कर आया है एक आरोपी

कस्बे में बुधवार रात सत्यपाल और दिनेश पक्ष में विवाद हुआ था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि एक आरोपी दबंग प्रवृत्ति का है। वह छह माह पहले ही जेल से छूट कर आया है।

थाने से 500 मीटर दूरी पर फायरिंग की नहीं लगी भनक

कस्बे के लोगों का कहना है थाने से घटनास्थल की दूरी लगभग 500 मीटर है। लाठी-डंडे चलने के बाद फायरिंग भी हुई। इसके बावजूद थाना पुलिस को फायरिंग की भनक नहीं लगी। जब फोन कर सूचना दी गई तब पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed