फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stones pelted at Vande Bharat Express Broken glass found in 30 windows

Vande Bharat Train: जिस वंदे भारत एक्सप्रेस पर बरसाए थे फूल, अब पत्थर फेंके; 30 खिड़कियों के टूटे मिले शीशे

Fri, 09 Jun 2023 12:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Jun 2023 12:07 AM IST
सार

वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के समय फूल बरसाकर स्वागत किया गया था, उसी पर शरारती तत्वों ने पत्थर फेंके। इस वजह से ट्रेन की 30 खिड़कियों के शीशे टूटे मिले।
 

विज्ञापन
Stones pelted at Vande Bharat Express Broken glass found in 30 windows
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल मंडल की मेंटेनेंस टीम को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के 30 खिड़कियों के शीशे टूटे और चटके मिले। शरारती तत्वों के पत्थर फेंकने से यह नुकसान पहुंचा है। दिल्ली से आगरा के बीच सबसे ज्यादा पत्थर फेंकने के मामले बताए गए हैं। टूटे हुए शीशों को बदलने का काम शुरू किया गया है।

विज्ञापन


भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली के बीच एक अप्रैल से वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हुई। इसकी गति करीब 160 किमी प्रति घंटा है। इसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी। आगरा कैंट स्टेशन समेत संबंधित जिलों के स्टेशनों पर सांसद-विधायकों ने इसका स्टेशन पर स्वागत भी किया था।
विज्ञापन


हाल ही में रेलवे की भोपाल मंडल की मेंटेनेंस टीम ने ट्रेन का सर्वे किया है। इसमें एग्जीक्यूटिव क्लास से चेयरकार तक के 30 खिड़कियों के शीशे टूटे पाए गए। भोपाल मंडल के कैरिज एंड वैगन स्टाफ ने इनको बदलने का कार्य शुरू कर दिया है। अभी तक 16 खिड़कियों में नए शीशे लगाए गए हैं। बाकी को भी बदला जाएगा। फिलहाल जो शीशे चटके हुए हैं, उन पर फौरी तौर पर टेप लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी  पढ़ें - Vande Bharat Express: जिस ट्रेन में करनी है ड्यूटी उसी से यात्री बनकर सफर करते हैं क्रू, जानें पूरा विवाद

Trending Videos

आगरा-निजामुद्दीन स्टेशन के बीच पथराव ज्यादा

पीआरओ भोपाल मंडल सूबेदार सिंह ने बताया कि मेंटेनेंस टीम को ट्रेन में 30 खिड़कियों के कांच टूटे हुए मिले हैं। शरारतीतत्व आगरा और निजामुद्दीन स्टेशन के बीच ज्यादा पथराव करते हैं।

आगरा में नहीं हुआ पथराव

आगरा मंडल पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के मेंटेनेंस का कार्य भोपाल रेल मंडल करता है। आगरा में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव के कारण उसकी खिड़कियों के शीशे टूटने का कोई मामला नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed