फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   stone pelting over distribution of ration shop in firozabad

होना था राशन की दुकान का बंटवारा, चलने लगे ईंट-पत्थर

Thu, 29 Jun 2017 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जसराना (फिरोजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला जसराना (फिरोजाबाद) Updated Thu, 29 Jun 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
stone pelting over distribution of ration shop in firozabad
पथराव - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जसराना के थानूमई में गुरुवार को राशन दुकान के प्रस्ताव के दौरान कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। पथराव होते ही प्राथमिक स्कूल प्रांगण में मौजूद ग्रामीण दहशत में आ गए। मौके पर तैनात पुलिस ने पथराव से इंकार किया है। 
विज्ञापन


जसराना के गांव थानूमई में गुरुवार को राशन की दुकान का प्रस्ताव होना था। एसडीएम शिकोहाबाद संगम लाल यादव के निर्देश पर हाथवंत ब्लाक के एडीओ समाज कल्याण कमल सिंह, पंचायत सचिव रवींद्र कुमार ने गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में खुली बैठक बुलाई। इसमें ग्राम प्रधान नीरज कुमार के साथ पुलिस फोर्स था। 
विज्ञापन


गुड्डी देवी और पूनमदेवी ने दावेदारी पेश की। आम सहमति न बनने पर मतदान कराने का फैसला हुआ। इसमें गुड्डी देवी को 511 और पूनम को 385 ग्रामीणों का समर्थन मिला। इसी बीच किसी ने पथराव करना शुरू कर दिया। इससे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। आखिर ग्रामीण स्कूल की दीवार फांदकर भागने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ के दबाव से दीवार पलट गई। इसमें राजू नामक ग्रामीण घायल हो गया। सचिव रवींद्र सिंह ने कहा कि गुड्डी देवी के पक्ष में प्रस्ताव हुआ है। उधर, प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि किसी ने माहौल बिगाड़ने को एक-दो पत्थर फेंक दिए थे। पथराव की घटना से उन्होंने इंकार किया।  सत्ता परिवर्तन होते ही राशन दुकानदारों के खिलाफ शिकायतें बढ़ गई। पूर्ति विभाग खुद ही इसे स्वीकार कर रहा है। हर दिन विभाग के पास दो-चार दुकानों की शिकायतें आ रहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed