फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   stone pelting on raghya sabha member's car

राज्यसभा सांसद की कार पर पथराव, ड्राइवर घायल

Tue, 15 Feb 2022 12:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
stone pelting on raghya sabha member's car
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नगला भंत गांव के पास सोमवार शाम कुछ लोगों ने राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य की कार पर पथराव कर दिया। पथराव में राज्यसभा सदस्य को तो बाल-बाल बच गईं, लेकिन उनके ड्राइवर को चोट आई। जानकारी मिलते ही भाजपा नेता मौके पर पहुंचे, तब तक पथराव करने वाले भाग चुके थे।
विज्ञापन

औरैया निवासी राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य सोमवार को भाजपा के सदर सीट से प्रत्याशी जयवीर सिंह के समर्थन मैनपुरी आई थीं। वह ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क करने के बाद सोमवार शाम को वापस लौट रही थीं, तभी कोतवाली क्षेत्र में औंछा रोड पर स्थित गांव नगला भंत के पास कुछ लोगों ने सड़क पर अवरोध डालकर उनकी कार को रोक लिया। जब तक कोई कुछ समय पाता वहां मौजूद लोगों ने कार पर मिट्टी फेंकने के साथ ही पथराव कर दिया। वारदात के वक्त सांसद के साथ मौजूद भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह शाक्य ने बताया कि तत्काल उन्होंने इसकी सूचना पार्टी नेताओं और पुलिस को दी। जब तक पार्टी नेता मौके पर पहुंचे पथराव करने वाले भाग चुके थे। वारदात के बाद गीता शाक्य मौके से ही औरैया के लिए रवाना हो गईं। वहीं वीरेंद्र सिंह शाक्य का कहना है कि घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन

तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज करके दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मधुवन कुमार सिंह, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed