फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stone-pelting in the dispute over the weir, three people injured

मेड़ के विवाद में मारपीट-पथराव, तीन लोग घायल

Wed, 22 Dec 2021 12:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Stone-pelting in the dispute over the weir, three people injured
कुर्राचित्तरपुर। थाना मलपुरा के ककुआ पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव सलेमाबाद में मंगलवार की शाम मेड़ के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। इनके बीच मारपीट और पथराव हुआ। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। वहीं, एक पक्ष फायरिंग का भी आरोप लगा रहे हैं, हालांकि फायरिंग से पुलिस ने इनकार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव निवासी शिवराम सिंह और घूरेलाल के बीच काफी दिनों से मेड़ का विवाद चल रहा है। इसी पुराने विवाद में मंगलवार शाम करीब छह बजे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इनके बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान दोनों तरफ से पथराव भी किया गया। जिसमें प्रियंका, राहुल और शिवानी घायल हो गए। झगड़े के दौरान एक पक्ष ने फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

झगड़े की सूचना पर पहुंची ककुआ चौकी पुलिस ने दोनों पक्ष के 12 लोगों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed