{"_id":"66e30e340a9d34ffd307955c","slug":"stone-pelting-in-land-dispute-near-mantola-police-station-in-agra-people-saved-their-lives-by-hiding-in-homes-2024-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: पुलिस का नहीं रहा भय, मंटोला थाने के पास पत्थरबाजी... चार लोग घायल; लोगों ने घरों में छिपकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पुलिस का नहीं रहा भय, मंटोला थाने के पास पत्थरबाजी... चार लोग घायल; लोगों ने घरों में छिपकर बचाई जान
Thu, 12 Sep 2024 09:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 12 Sep 2024 09:22 PM IST
सार
ताजनगरी में आरोपियों में पुलिस का भय नहीं दिख रहा है। मंटोला थाने के पास पत्थरबाजी की गई। पथराव में चार लोग घायल हुए हैं। लोगों ने घरों में छिपकर जान बचाई।
विज्ञापन
UP News: पुलिस का नहीं रहा भय, मंटोला थाने के पास पत्थरबाजी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में ढोलीखार (मंटोला) में बुधवार को आपसी विवाद में एक परिवार ने दूसरे पर घर में घुसकर हमला बोला। मारपीट, पथराव में चार लोग घायल हुए। लोगों ने घरों में छिपकर जान बचाई। करीब 20 मिनट बाद पुलिस पहुंची, तब तक हमलावर भाग गए। इसका वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ढोलीखार निवासी हाजी वकील उद्दीन ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को पार्क से टहल कर घर लौट रहे थे। मोहल्ले में एक चबूतरे पर नसीम, उसके तीन बेटे यूसुफ उर्फ जोसफ, जुबैर और उजैब बैठे थे। वह परिवार में जमीन के मुद्दे पर विवाद करने लगे। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन
लाठी-डंडे और चाकू से हमला बोल दिया। बचने के लिए वो अपने घर में आ गए। मगर, आरोपी घर में घुस आए। परिजन से मारपीट की। बचाने आई बेटियों से अभद्रता की। मेरी आंख में घूंसा मार दिया। मोहल्ले के लोगों के आने पर आरोपी पथराव करने लगे। अपने घरों की छतों पर चढ़कर पथराव किया। महिलाएं भी पथराव करती रहीं। लोगों ने घरों में छिपकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पुलिस पहुंची, तब तक हमलावर भाग गए।
विज्ञापन
थाना मंटोला पुलिस का कहना है कि वकील उद्दीन और नसीम पक्ष के बीच परिवार की जमीन का विवाद है। इसी के चलते मारपीट और पथराव हुआ है। केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पथराव में महिलाएं भी शामिल थीं। उन्हें भी नामजद किया गया है।