फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stone pelting in Kasganj for playing holi color with woman

कासगंज: होली पर घर में घुसकर महिला को लगा रहे थे रंग, विरोध करने पर कर दिया पथराव 

Sat, 19 Mar 2022 05:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Mar 2022 05:49 PM IST
सार

जिले में घर में घुसकर महिला को रंग लगाने का विरोध करने पर परिजनों को जमकर पीटा। इसके बाद आरोपी पथराव करते हुए मौके से भाग निकले। पुलिस ने 14 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  

विज्ञापन
Stone pelting in Kasganj for playing holi color with woman
पथराव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमांपुर क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला के साथ रंग लगाने का विरोध करने पर महिला के परिजनों के साथ मारपीट करते हुए पथराव किया गया। मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। 

विज्ञापन

घर में घुसकर महिला के संग खेल रहे थे होली 

अमांपुर क्षेत्र के एक गांव शाहपुर में शुक्रवार की दोपहर रामनिवास के घर में गांव का ही किशन कुमार व उसके अन्य साथी पहुंच गए। उसने रामनिवास की पुत्रवधू को रंग लगाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी किशन कुमार व उसके 13 अन्य साथियों ने परिजनों की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। परिजनों के चीख पुकार करने पर आरोपी पथराव करते हुए मौके से भाग गए। 

विज्ञापन

पुलिस के आने से पहले आरोपी हुए फरार 

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी की। आरोपी पुलिस के पहुंचते ही गांव से भाग गए। पुलिस ने आरोपी किशनवीर व उसके 13 अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।  कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार दिवाकर ने बताया कि होली का रंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


डीजे पर गाना बजाने के विवाद में युवक को मारी गोली

नगर के लवकुशनगर में बृहस्पतिवार की रात्रि डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। युवक के भाई ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। बताया गया है कि मनपसंद गाना बजाने को लेकर विशाल एवं सुरेंद्र के बीच विवाद हो गया। सुरेंद्र के भाई सोनू का आरोप है कि विशाल ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके भाई की पिटाई की और तमंचे से फायर किया। गोली उसके भाई के सीने में लगी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घटना की जानकारी यूपी 112  पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने घायल सुरेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed