{"_id":"62d85f8ffe1eb83bf76d663d","slug":"stone-pelting-in-front-of-police-in-chitrahat-11-arrested-agra-news-agr540822930","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्राहाट में पुलिस के सामने पथराव, 11 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्राहाट में पुलिस के सामने पथराव, 11 गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाह। चित्राहाट के प्रेमनगर में मंगलवार को जमीन की पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़ गए। पुलिस के सामने दोनों पक्ष लाठी-डंडे, सरिया, फरसा, कुल्हाड़ी लिए आमने-सामने झगड़ते रहे। इसके बाद एक दूसरे पर पथराव कर दिया। इससे गांव में चीख पुकार और भगदड़ मच गई। लोगों ने घरों में दुबक कर जान बचाई। मामले में 16 लोगों के खिलाफ बलवा करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके से 11 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
थानाध्यक्ष चित्राहाट महेंद्र सिंह ने बताया कि सूबेदार और भारत सिंह में जमीन की पुरानी रंजिश है। इसी रंजिश में मंगलवार को दोनों पक्ष भिड़ गए थे। एक दूसरे पर से मारपीट और पथराव किया था। पुलिस ने मौके से सूबेदार सिंह, गंभीर सिंह, प्रमोद कुुमार, अंकेश, भारत सिंह, अभिलाख, मोनू, जसवंत, बबलू निवासीगण प्रेमनगर, अश्वनी निवासी लाखी (बकेवर) इटावा, आलोक निवासी हिंगोट खेड़ा (बाह) को पकड़ा। जबकि 5 लोग मौके से भाग निकले। थानाध्यक्ष के मुताबिक पुलिस ने अपनी ओर से दोनों पक्षों के 16 लोगों के खिलाफ बलवा करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 11 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेेजा है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।