फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stone pelting between two sides over possession of Chakrod

चकरोड के विवाद दो पक्ष भिड़े, मारपीट पथराव

Tue, 04 Oct 2022 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:22 PM IST
सार

दोनों पक्षों के द्वारा दी गई तहरीर पर 18 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, एक पक्ष से प्रेमसिंह, तेज प्रकाश, देवेश, मौहर सिंह, पूरन सिंह, सुशीला एवं कौशल्या और दूसरे पक्ष से भूप सिंह, ओमवती, सावित्री, सरोज घायल हो चुकी थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसिय मौर्य ने बताया कि यादकरन गांव में चकरोड पर कब्जा करने के विवाद को लेकर विवाद शुरू हुआ।

विज्ञापन
Stone pelting between two sides over possession of Chakrod

विस्तार

कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र के यादकरन गांव में सोमवार को चकरोड पर कब्जा करने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट के साथ जमकर पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्षों से 11 लोग घायल हुए। दोनों पक्षों के द्वारा दी गई तहरीर पर 18 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

यादकरन गांव में जाने वाले चकरोड पर कब्जा करने की बात को लेकर गांव निवासी प्रेमसिंह और रवगेंद्र के परिवारीजन आमने सामने हो गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी डंडे चलाए साथ ही पथराव भी किया। ग्रामीणों ने इस विवाद की सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, एक पक्ष से प्रेमसिंह, तेज प्रकाश, देवेश, मौहर सिंह, पूरन सिंह, सुशीला एवं कौशल्या और दूसरे पक्ष से भूप सिंह, ओमवती, सावित्री, सरोज घायल हो चुकी थी। पुलिस सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजी। प्रेम सिंह की तरफ से भूप सिंह, तेजसिंह, पप्पू, सतेंद्र, पप्पू सिंह, मुनीश, सतीश, नरेश, जयवीर, मनोज, केपी, दयाशंकर, सूरजपाल, रामजीलाल को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि रवगेंद्र ने तेज प्रकाश, मोहर सिंह, देवेश, पूरन सिंह को आरोपित कर रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसिय मौर्य ने बताया कि यादकरन गांव में चकरोड पर कब्जा करने के विवाद को लेकर विवाद शुरू हुआ। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। घटना के घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed